फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'कॉलेज है तेरे बाप की धर्मशाला नहीं...कल की जगह आज कर ले सुसाइड', प्राचार्य की धमकी; गिड़गिड़ाता रहा छात्र

Mon, 10 Nov 2025 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Nov 2025 10:14 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में फीस के विवाद ने छात्र की जान ले ली। छात्र उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा ने दोबारा लिखाए मुकदमे में हाल बताया है। प्राचार्य और पुलिस पर अभद्र व्यहवार करने का आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
muzaffarnagar Student Suicide Ujjwal pleading principal police says this is college not your father hospice
muzaffarnagar Student Suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर में फीस के सिर्फ पांच हजार रुपये जमा कराने के विवाद ने छात्र उज्ज्वल राणा की जान ले ली। मृतक की बहन सलोनी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में स्कूल प्रबंधन, पुलिस के उत्पीड़न और संवेदनहीनता का आरोप लगाया गया।


सलोनी के अनुसार, प्राचार्य प्रदीप कुमार ने उज्ज्वल से यहां तक कहा कि कॉलेज तेरे बाप की धर्मशाला नहीं है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उज्ज्वल की पिटाई की और जेल भेजने की धमकी भी दी।
muzaffarnagar Student Suicide Ujjwal pleading principal police says this is college not your father hospice
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
आहत और अपमानित उज्ज्वल ने कॉलेज में ही आत्महत्या की धमकी दी थी। अमानवीयता की हद तो तब हो गई जब प्राचार्य और पीटीआई ने कहा कि कल करता तो आज आत्महत्या कर ले।
muzaffarnagar Student Suicide Ujjwal pleading principal police says this is college not your father hospice
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में तैनात पुलिसबल - फोटो : वीडियो ग्रैब
जो बचाने आएगा, उसे रेस्टीकेट कर देंगे
इतना ही नहीं जब उज्ज्वल ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली तो आरोपियों ने कहा कि जो बचाने आएगा, उसे रेस्टीकेट कर दिया जाएगा। इसके बाद भी कुछ छात्रों ने उसे प्रयास किया, जिसके चलते उनके हाथ और बैग जल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
muzaffarnagar Student Suicide Ujjwal pleading principal police says this is college not your father hospice
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा - फोटो : फाइल फोटो
सलोनी राणा ने डीएवी कॉलेज में हुए घटनाक्रम में बताया कि उज्ज्वल ने फीस जमा करने के लिए मोहलत मांगी थी लेकिन प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज तेरे बाप की धर्मशाला नहीं है। उन्होंने धक्के देकर कार्यालय से निकाल दिया। इसके बाद इशारा कर पीटीआई संजीव कुमार से पिटाई कराई गई। 
 
विज्ञापन
muzaffarnagar Student Suicide Ujjwal pleading principal police says this is college not your father hospice
छात्र उज्ज्वल राणा का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
उज्ज्वल चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन प्राचार्य ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत ने भी छात्र की पिटाई की और जेल भेजने की धमकी देते हुए कि कॉलेज को धर्मशाला समझ रखा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed