फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में फीस के लिए उत्पीड़न: आखिरी सांस तक दर्द बयां करता रहा छात्र, वीडियो में दम तोड़ने से पहले बताई स्टोरी

Mon, 10 Nov 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Nov 2025 09:29 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के डीएबी डिग्री कॉलेज में फीस को लेकर प्रताड़ित किए जाने पर आत्मदाह करने वाले छात्र उज्ज्वल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कॉलेज प्रबंधक और दरोगा समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
DAV Degree College Muzaffarnagar student Ujjwal dies, report filed against six including manager and inspector
student sets himself on fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएबी डिग्री कॉलेज में फीस को लेकर प्रताड़ित किए जाने पर आत्मदाह करने वाले छात्र उज्ज्वल राणा (20) ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा-प्रदर्शन करने पर पुलिस-प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।


कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, पीटीआई के अलावा दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ धमकी और गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा को बुलाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
DAV Degree College Muzaffarnagar student Ujjwal dies, report filed against six including manager and inspector
बुढ़ाना में उज्जवल राणा के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूल रूप से बागपत के भड़ल गांव का रहने वाला उज्ज्वल राणा अपने परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला खाकरोबान में रह रहा था। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल ने आत्मदाह करने से पहले वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि प्राचार्य प्रदीप कुमार ने फीस जमा करने को लेकर उसके बाल खींचे और पिटाई भी की। 
 
DAV Degree College Muzaffarnagar student Ujjwal dies, report filed against six including manager and inspector
कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली में धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी
इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों को बुलाकर प्रताड़ित किया। रविवार को जनपद जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के सामने हंगामा किया। भाकियू के पदाधिकारी भी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
DAV Degree College Muzaffarnagar student Ujjwal dies, report filed against six including manager and inspector
कोतवाली में मौजूद जाट महासभा तथा रालोद के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया
दोपहर को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी कोतवाली पहुंचे। उज्ज्वल की मौत के बाद उसकी बहन सलोनी की ओर से दोबारा तहरीर दी गई। कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, दरोगा नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
DAV Degree College Muzaffarnagar student Ujjwal dies, report filed against six including manager and inspector
छात्र उज्ज्वल राणा का फाइल फोटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
आखिरी सांस तक उत्पीड़न की दास्तां बयां करता रहा
उज्ज्वल घटनाक्रम से पहले और इसके बाद के कई वीडियो वायरल हुए हैं। अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने के दौरान का वीडियो भी सामने आया है। इसके अलावा अस्पताल के वीडियो में भी वह अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी देता नजर आया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed