फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: उम्मीद का हर दरवाजा बंद मिला तो आग में कूदा उज्ज्वल, क्लास रूम में खुद को जलाने वाले छात्र की पूरी कहानी

Sun, 09 Nov 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Nov 2025 12:08 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज का बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा हर दर पहुंचा। लेकिन उम्मीद का हर दरवाजा बंद मिला। आहत छात्र ने खुद को आग लगाने का फैसला लिया। पढ़िए पूरी कहानी

विज्ञापन
Finding every door of hope closed student Ujjwal sets himself on fire full story of Ujjwal in Muzaffarnagar
student Ujjwal sets himself - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में परीक्षा शुल्क को लेकर तीन दिन तक विवाद चलता रहा। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा के साथ विवाद बढ़ा तो इंसाफ के लिए उम्मीद का हर दरवाजा खटखटाया गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। एसडीएम बुढ़ाना के कार्यालय में भी मांगपत्र दिया गया। निराश हुए छात्र ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर छिड़ककर आग लगा ली।


कॉलेज कार्यालय में छात्र को छह नवंबर को बुलाकर फीस जमा कराने के लिए कहा गया। मामला प्राचार्य प्रदीप कुमार के पास पहुंचा लेकिन समाधान नहीं निकला। छात्र ने कॉलेज के बाहर आकर फीस पर वीडियो बनाकर वायरल की। 
Finding every door of hope closed student Ujjwal sets himself on fire full story of Ujjwal in Muzaffarnagar
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में तैनात पुलिसबल - फोटो : वीडियो ग्रैब
सात नवंबर को दोपहर दो बजे फिर मामले ने तूल पकड़ा। छात्र से पांच हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया। छात्र की ओर से लिखे गए प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि कॉलेज से एक सप्ताह का समय मांगा गया। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने का हवाला भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
 
Finding every door of hope closed student Ujjwal sets himself on fire full story of Ujjwal in Muzaffarnagar
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा - फोटो : फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों पर भी बदसलूकी का आरोप
प्राचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। छात्र ने यह भी आरोपी लगाया कि एसआई नंद किशोर, सिपाही धर्मवीर और विनीत ने उसके साथ गाली-गलौज की। आहत छात्र ने वीडियो जारी कर यह भी कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो प्राचार्य और ये पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Finding every door of hope closed student Ujjwal sets himself on fire full story of Ujjwal in Muzaffarnagar
student sets himself - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलेज गेट पर हंगामा, गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना के बाद भड़ल से सैकड़ों ग्रामीण और साथी छात्र कॉलेज के गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग रखी। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे। प्राचार्य की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए। 
 
विज्ञापन
Finding every door of hope closed student Ujjwal sets himself on fire full story of Ujjwal in Muzaffarnagar
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण - फोटो : संवाद
घटना दुखद... समस्या का करा देते समाधान : गर्ग
डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र हमसे मिलता तो उसकी समस्या का समाधान करा देते। प्रकरण बेहद दुखद है। पहले भी हमने छात्र की समस्या का समाधान किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed