{"_id":"69101a9a3a9c1f88ef054c4f","slug":"principal-beats-him-police-misbehave-student-sets-himself-on-fire-in-muzaffarnagar-college-classroom-2025-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बाल नोंचे, गाली दी और प्राचार्य ने पीटा... पुलिस ने की बदसलूकी', वीडियो जारी कर छात्र ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बाल नोंचे, गाली दी और प्राचार्य ने पीटा... पुलिस ने की बदसलूकी', वीडियो जारी कर छात्र ने खुद को लगाई आग
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:37 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में एक छात्र की प्राचार्य ने पिटाई कर दी। पुलिस ने भी छात्र के साथ अभद्रता की। इससे आहत छात्र ने कक्षा में खुद को आग लगा ली। छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है। झुलसे छात्र को दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 9
छात्र ने वीडियो जारी कर खुद को लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में बागपत जिले के भड़ल निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा को पांच हजार रुपये की फीस के लिए प्राचार्य ने पीटा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इससे क्षुब्ध हुए छात्र ने कॉलेज की कक्षा में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। मेरठ के सरधना निवासी प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
2 of 9
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले वीडियो में लगाए आरोप
बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान में परिवार के साथ रह रहे उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले जारी वीडियो में आरोप लगाया कि सात नवंबर को प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने ऑफिस बुलवाया और यूनिवर्सिटी फीस के नाम पर पांच हजार रुपये जमा करने की बात कही।
3 of 9
बुढ़ाना में अपनी आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने प्राचार्य को बताया कि वह परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा कर चुका है। एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान मिलने पर कॉलेज की फीस भी जमा करा देगा। इसपर प्राचार्य ने पहले अपने दफ्तर में गाली गलौज करते हुए पीटा और उसके बाद कॉलेज के गेट पर लाकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में जांच के लिए पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा
- फोटो : पुलिस
मुख्यमंत्री, एसडीएम और पुलिस से शिकायत की। कॉलेज पहुंची पुलिस ने भी उसके साथ बदसलूकी की। अगले दिन शनिवार को छात्र उज्ज्वल कॉलेज पहुंचा और सुबह करीब 11 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
5 of 9
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
साथी छात्रों ने किसी तरह आग बुझाई और करीब 80 फीसदी जले छात्र को सीएचसी से गंभीर हालत में पहले मेरठ फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।