मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज में कला उत्सव के परिपेक्ष्य में जनपद स्तर पर एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवंतिका रावत, द्वितीय स्थान पर आकांक्षा, तृतीय संजना रहीं। मुख्य अतिथि नीरज कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी रमसा रहे। प्रधानाचार्या डॉ. रजनी रानी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कला उत्सव में मची नृत्य की धूम, देखिए ये खास तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं लायंस क्लब मेरठ शिवम की सभा आईएमए हॉल में हुई। सभा में बंपर तंबोला खिलाया गया। हर दस मिनट में लकी प्रश्न-उत्तर पूछे गए। विकास गुप्ता, विशाल, रीना सिंघल, स्वीटी जैन, कामना गुप्ता, शालू आदि मौजूद रहीं।
आरजी कॉलेज में सात दिवसीय नेशनल आर्ट समिट शुरू
आरजी पीजी कॉलेज में शुरू हुए सात दिवसीय नेशनल आर्ट समिट में बृहस्पतिवार को हैंडीक्राफ्ट तथा प्रदर्शनी सेल का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें हस्त, प्रदर्शनी में कलश, दीपक, थाल, बदनवार, बधाई-पत्र वॉल हेंगिंग, फोटो फ्रेम, पेपर, ज्वैलरी, मैटल से बनी मॉर्डन कलाकृतियां ने मन मोह लिया।
हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी और प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में सुभारती विवि की डॉ. पूजा गुप्ता एवं मेरठ कॉलेज की डॉ. अंजू चौधरी रही। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्चना रानी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। संचालन डॉ. नाजिमा इरफान ने किया। डॉ. पूनम लता, शबाहत, सुरभि यादव, राधिका रस्तोगी, रचना हरित का सहयोग रहा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/