फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: हादसों का कहर, शामली में तीन दोस्तों की मौत, तो सहारनपुर में डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत

Thu, 23 Feb 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Feb 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Photos: four died in Accidents including three friends in Shamli and Saharanpur today
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सहारनपुर में जहां एक अनियंत्रित कार अचानक डिवाइडर से जा टकराई तो वहीं शामली में बुधवार देर रात एक वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। डंपर से टकराते ही वैगनआर के परखचे उड़ गए। हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने एक साथ तीन घरों के चिराग बुझा डाले। यही नहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



दूसरा हादसा सहारनपुर के बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून हाईवे पर हुआ। यहां तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे देखें इन दोनों हादसों की तस्वीरें।

Photos: four died in Accidents including three friends in Shamli and Saharanpur today
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12 बजे कांधला रोड पर ऊंचा गांव के पास वैगनआर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।
Photos: four died in Accidents including three friends in Shamli and Saharanpur today
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वैगनआर में सवार तीन दोस्तो आदिल पुत्र महबूब, सादिक पुत्र फरीद, टोनी उर्फ शोएब पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला रायजादगान कांधला की मौत हो गई। जबकि 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Photos: four died in Accidents including three friends in Shamli and Saharanpur today
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बिहारीगढ़ l दिल्ली देहरादून हाईवे पर शेरपुर के निकट सहारनपुर की ओर से तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें थाना पुलिस ने फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। बाद में परिजन अन्य अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Photos: four died in Accidents including three friends in Shamli and Saharanpur today
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

घटना बुधवार की देर रात 11:30 बजे की है। उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला के गांव तेलपुरा निवासी शहबाज , सादिक , मसूर , सरफराज कार द्वारा सहारनपुर से तेलपुरा अपने घर आ रहे थे । शेरपुर के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।कार में सवार शहबाज (20) पुत्र खुर्शीद की मौके पर मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed