उत्तर प्रदेश के बागपत की पुलिस यूं तो वारदातों के खुलासे करने में पीछे नहीं है, लेकिन बेबी को ढूंढने में बागपत पुलिस इन दिनों पसीना-पसीना हो रही है, लेकिन बेबी का मिलना तो दूर, उसके बारे में अभी कोई सुराग तक नहीं लग सका है।
{"_id":"631716323ddaf02dd01c635f","slug":"police-sweats-to-find-baby-in-baghpat-dog-squad-and-drone-failed-doubt-of-martyrs-wife-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका
Tue, 06 Sep 2022 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद की लापता पत्नी बेबी
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की बेबी दरअसल शहीद जवान की पत्नी है। बेबी लापता हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। उधर, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सोमवार को भी कोतवाली पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों ने पूछताछ करने में जुटी हुई है।
तलाश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी की तलाश में डॉग स्क्वॉड को बिजरौल गांव में बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने घर से लेकर कई जगह तक महिला को तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे पहले शनिवार और शुक्रवार को भी बेबी की ड्रोन कैमरे से तलाश की गई थी। इसके अलावा गोताखोरों से गांव के तालाब में भी तलाश कराया गया था। लेकिन बेबी का कोई पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर की तैयारी, भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब व परिवार पर गैंगस्टर की तैयारी, भगोड़ा घोषित कर शहर भर में चस्पा होंगे पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बिजरौल के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए गांव के दूसरे वर्ग के कुछ लोगों पर शहीद की पत्नी बेबी का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में बेबी के भाई अरविंद ने कोतवाली में दूसरे वर्ग के तीन-चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर भी दर्ज थी। पुलिस ने दबिश देकर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन दूसरे वर्ग के लोगों से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने एसपी से शहीद की पत्नी को जल्द बरामद करने की मांग की।
पीड़ित का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बहन दूसरे वर्ग के लोगों से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। उन्होंने एसपी से शहीद की पत्नी को जल्द बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
ड्रोन उड़ाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ड्रोन की मदद और गोताखोरों को बुलाकर तालाब में भी बेबी की तलाश कराई थी। डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जताते हुए बिजरौल, बामनौली, रंछाड, सिरसली, बड़ौत सहित अन्य जगहों पर दबिश दी और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बेबी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।