फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिधरा से भरी चुनावी हुंकार, देखें रैली की ये 13 तस्वीरें

Thu, 28 Mar 2019 10:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and Congress, SP and BSP of targets
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 2019 का चुनाव क्रांतिधरा से शुरू करने के पीछे एक वजह है। 1857 में इसी जगह से स्वतंत्रता का बिगुल बजा था। यही कारण है कि नए भारत के निर्माण के लिए यहां से शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरणसिंह को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आशीर्वाद मांगा था। आपने भरपूर प्यार दिया। आपने आशीर्वाद दिया था। मैंने कहा था ब्याज सहित लौटाऊंगा। मैने जो काम किया है। उसका हिसाब भी दूंगा। अपना हिसाब दूंगा और दूसरों का हिसाब भी लूंगा। ये दोनों काम साथ साथ चलने वाले हैं। एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है। दूसरी तरफ फैसले टालने वाली सरकार है। एक तरफ दमदार चौकीदार है, एक तरफ जालसाजी, वंशवाद है, दागदारों की भरमार है। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा।

Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and Congress, SP and BSP of targets
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी की रैली के चलते एनएच-58 पर हर तरफ समर्थकों के हाथ में बीजेपी के झंडे ही दिखें।

Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and Congress, SP and BSP of targets
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों को ना धूल की चिंता थी और ना ही तेज धूप की। उनके मुंह पर एक ही नारा था मोदी जिंदाबाद... मोदी जिंदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and Congress, SP and BSP of targets
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली की खास बात यह रही कि पीएम मोदी को देखने के लिए कॉलेज के छात्र भी रैलीस्थल पहुंचे।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's rally in Meerut and Congress, SP and BSP of targets
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की रैली के चलते व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो जाए। इसके लिए पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें। फोटो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से एसएसपी नितिन तिवारी दौड़ते नजर आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed