{"_id":"5c6a7250bdec22736c04d209","slug":"pulwama-encounter-martyr-ajay-of-father-big-statement-now-strict-action-against-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद अजय के पिता बोले- खून का बदला खून, अब पाकिस्तान पर हो सीधा अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अजय के पिता बोले- खून का बदला खून, अब पाकिस्तान पर हो सीधा अटैक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शहीद अजय कुमार के पिता वीरपाल सिंह का कहना है कि मेरा एक बेटा बीमारी में चला गया और अब दूसरा बेटा शहीद हो गया है। मैं तो बिल्कुल अकेला हो गया हूं। उन्होंने कहा कि खून का बदला खून होना चाहिए। आत्मघात का खात्मा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटा देना चाहिए। वीरपाल का यह भी कहना है कि अगर पाकिस्तान ऐसे नहीं मानता तो सीधा अटैक कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कब तक सहेंगे हम, अब आर- पार की लड़ाई होनी चाहिए।
Trending Videos
2 of 6
martyr ajay kumar
वहीं लाल की शहादत की खबर आते ही बसी गांव में कोहराम मच गया। शहीद के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। जहां ग्रामीणों में बेटे के शहीद होने का गम है तो वहीं दुश्मनों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश भी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब इंतजार का वक्त खत्म हो गया है। सरकार को सीधा दुश्मनों पर वार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक के बदले दस दुश्मनों का खात्मा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
martyr ajay kumar
उधर, पति की शहादत की खबर आते ही पत्नि बेहोश हो गई। इसके अलावा शहीद की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रो- रोकर कह रही है कि मेरे लाल को दुश्मनों ने मार गिराया। रोते हुए मां ने कहा एक भी दुश्मन बचना नहीं चाहिए।
4 of 6
martyr ajay kumar
मेरठ के जांबाज सिपाही अजय कुमार पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए है। मुठभेड़ के दौरान आतंकी जिस इमारत में छिपे थे उनके ठिकाने को भी सेना ने उड़ा दिया है। पूरे इलाके को घेरकर सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
martyr ajay kumar
अजय के पिता वीरपाल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं अजय अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। दरअसल, उनके भाई की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अजय की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है। जिसका नाम आरव है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X