{"_id":"6631b8bcda610e0fd208d8d0","slug":"retired-inspector-power-lifter-son-killed-his-pregnant-wife-and-mother-in-baghpat-see-photos-of-murder-2024-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और मां का कत्ल: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने बताई चौंकाने वाली वजह, हत्या से पहले बीवी से कहे थे ये शब्द
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 01 May 2024 10:41 AM IST
सार
बागपत में सेवानिवृत्त दरोगा के पावर लिफ्टर बेटे ने गर्भवती पत्नी और मां की गला रेतकर हत्या कर दी। हलालपुर गांव में पहले छत पर पत्नी को मारा। फिर नीचे आकर मां की गर्दन को चाकू से काट डाला। आरोपी बेटे ने हत्याकांड को अंजाम देने की चौंकाने वाली वजह बताई है।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा जितेंद्र के नेशनल पावर लिफ्टर बेटे मनीष ने अपनी दो माह की गर्भवती पत्नी वर्षा (28) और मां सरोज (58) की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने मंगलवार दोपहर बाद तब घटना को अंजाम दिया, जब उसके पिता जितेंद्र अपनी पेंशन के लिए दिल्ली गए हुए थे।
वर्षा व सरोज की हत्या का तब पता चला, जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला उनके घर पहुंची। दोनों के शव पड़े हुए देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, पकड़े जाने के डर से मनीष ने बाथरूम में जाकर ब्लेड से अपने हाथ व गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
2 of 10
महिलाओं के फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और डॉग स्कवायड को बुलाया। वहीं मामले की जानकारी होते ही मनीष के पिता जितेंद्र व फायर ब्रिगेड में कर्मी उसका भाई धीरज भी पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में मनीष ने पुलिस को बताया कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़ा होता था। कभी पत्नी के सुबह को देरी से उठने को लेकर झगड़ा हो जाता था तो कभी खाना बनाने को लेकर भी झगड़ा हो जाता था। उसकी मां अलग शिकायत करती थी तो पत्नी अलग से कहती थी। यह सिलसिला शादी के कुछ दिन बाद से शुरू हो गया था।
4 of 10
बागपत डबल मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
मनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी व मां के बीच मंगलवार को भी झगड़ा हो गया तो वह दोपहर बाद छत पर कमरे में पत्नी वर्षा के पास सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया। उसने पत्नी से पहले कहा कि सॉरी, मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन
5 of 10
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गर्दन पर चाकू चला दिया। उसने शुरुआत में विरोध जताया, मगर कुछ सेकंड बाद वह विरोध नहीं कर सकी। पत्नी को मारने के बाद मनीष नीचे कमरे में आया और वहां सोते हुए मां सरोज की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।