{"_id":"6a2ba6b9e3d0330ef10530c1","slug":"saharanpur-murder-mystery-friend-of-akanksha-brother-shot-shivkumar-police-arrested-accused-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पांच साल से अफेयर, चार माह पहले लव मैरिज; आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांच साल से अफेयर, चार माह पहले लव मैरिज; आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को मारी थी गोली, नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:29 PM IST
सार
सहारनपुर में हुए शिवकुमार हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आकांक्षा के भाई के दोस्त ने शिवकुमार को गोली मारी थी। पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
Saharanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की की जांच में सामने आया है कि भाई मंजीत के दोस्त रवि ने कार के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। अब तक पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
नौ जून को शामली के खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाना आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिवकुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी।
पत्नी ने अपने भाई, मां, मामा, बहन सहित छह से सात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक शिवकुमार के पिता सलेखचंद ने तहरीर देकर छह लोगों को नामजद कराया था।
2 of 9
शिव कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 जून को पुलिस ने आकांक्षा की मां विमला और मामा कर्मवीर को पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भाई मंजीत के दोस्त रवि कुमार निवासी बनत जिला शामली को शिवदास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी तमंचा, कारतूस आदि असलाह बरामद किया है।
3 of 9
शिव कुमार की हत्या के बाद विलाप करती पत्नी आकांक्षा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी मामा कर्मवीर ने बताया कि भांजी आकांक्षा और शिवकुमार के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के होने के कारण परिवार ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन फरवरी 2026 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
शिव कुमार को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद शिवकुमार आकांक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर में रहने लगा। नौ जून को आकांक्षा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान आकांक्षा को घर चलने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 9
जिला अस्पताल में गमगीन शिव कुमार के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कर्मवीर, मंजीत उर्फ आकाश, विमला और रवि ने आपस में सलाह कर आकांक्षा और शिवकुमार को जान से मारने की योजना बनाई। जब आकांक्षा और शिवकुमार कार से लौटने लगे तो आरोपी बाइक से उनके पीछे चल पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।