सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हर आंख में आंसू... परिवार के साथ रो रहा पूरा शहर, आतंकी हमले में शहीद हुए 'लाल'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 15 Feb 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Shamli, Amit and Pradeep Pulwama become martyrs in terror attack and, whole city is crying
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के जवान प्रदीप कुमार और अमित के शहीद होने पर बनत कस्बा और रेलपार कॉलोनी गम में डूबा रही। गलियां सुनसान रही और घरों में चूल्हे तक नहीं जले। दिनभर लोग शहीद के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार करते रहे।



Trending Videos
Shamli, Amit and Pradeep Pulwama become martyrs in terror attack and, whole city is crying
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं डीएम और एसपी ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli, Amit and Pradeep Pulwama become martyrs in terror attack and, whole city is crying
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं गुरुवार रात को बनत निवासी सीआरपीएफ की 21 बटालियन के जवान प्रदीप कुमार के शहीद होने की खबर मिली तो पूरा कस्बा गम में डूब गया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी हर तरफ कस्बे में गम का माहौल बना रहा। हर किसी के चेहरे पर जवान के शहीद होने का गम साफ झलक रहा था। अन्य दिनों में चहल-पहल वाली गलियां सूनी पड़ी रही। गलियों में लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। कस्बे के बाजार में भी रौनक गायब रही।

Shamli, Amit and Pradeep Pulwama become martyrs in terror attack and, whole city is crying
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गम के माहौल में लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। शहीद परिवार के गम में शरीक होने के लिए लोग उनके आवास पर पहुंचते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार और वार्ड सभासद और गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख व्यक्त किया। सुबह डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार भी शहीद के आवास पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें दुख की इस घड़ी में हर तरह से उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। साथ ही शोक संवेदना व्यक्त की। लोग दिनभर शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने की इंतजार में बैठे रहे।

विज्ञापन
Shamli, Amit and Pradeep Pulwama become martyrs in terror attack and, whole city is crying
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कस्बा निवासी सतबीर और श्रीनिवास आदि ने बताया कि जवान के शहीद होने का गम कस्बे के सभी लोगों को है। कस्बा वासियों में गम के साथ आतंकवादियों के हमले को लेकर गुस्सा भी रहा। कस्बे के इकराम अली, रणबीर सिंह, मनीत कुमार आदि ने एक सुर में आतंकी हमले का बदला लेने की सरकार से जोरदार मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed