सब्सक्राइब करें

एलानिया मर्डर: तीन दिन पहले धमकी देकर गया था सिपाही, फिर पिता-पुत्र को मार डाला, चलती कार से फेंके थे शव

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Shamli Murder News: Constable Vikrant was murdered of Bhupendra and son Arjun after threated
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी सिपाही विक्रांत ने तीन दिन पहले कंकरखेड़ा की न्यू सैनिक कॉलोनी में भूपेंद्र के घर जाकर जान से मारने की धमकी दी थी। भूपेंद्र की मां सुरेश देवी ने पुलिस को भी यह जानकारी दी है। सिपाही ने सरकारी असलहे से बिजेंद्र तालियान को दो गोली मारी, जिनमें से एक सीने में और दूसरे सिर में लगी। बेटे अर्जुन के सीने में एक गोली मारी। पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद हत्यारोपी ने दोनों के शवों को चलती कार से फेंका था। 



नोएडा से पहले मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनाती के दौरान सिपाही विक्रांत ने न्यू सैनिक कॉलोनी में भूपेंद्र तालियान के घर के पास किराये पर मकान लिया था। सिपाही का भूपेंद्र के पास आना-जाना था। नजदीकी होने के चलते रुपये का लेन-देन भी दोनों के बीच चलता था। छह माह पहले भूपेंद्र ने सिपाही के भाई अर्जुन को सेना में भर्ती कराने की बात कहकर रुपये ले लिए। रुपये के लेन-देन के विवाद में दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।

Trending Videos
Shamli Murder News: Constable Vikrant was murdered of Bhupendra and son Arjun after threated
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि तीन दिन पहले सिपाही कंकरखेड़ा स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी में भूपेंद्र के घर आया था। जहां पर भूपेंद्र और उसका बेटा अर्जुन नहीं थे। घर पर भूपेंद्र की मां सुरेश और पत्नी दुर्गेश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Murder News: Constable Vikrant was murdered of Bhupendra and son Arjun after threated
शामली में हत्या - फोटो : amar ujala

आरोप है कि सिपाही ने सास-बहू को धमकी दी थी कि अगर उसका पूरा रुपये नहीं आए तो भूपेंद्र और उनके बेटे अर्जुन को मार देगा। सुरेश देवीऔर दुर्गेश डर गईं और अगले दिन मंगलवार को सुरेश देवी और भूपेंद्र 50 हजार रुपये लेकर सिपाही के घर पहुंच गए। वहां सिपाही और उसके भाई ने पिता-पुत्र को बंधक बनाया और हत्या कर दी।

Shamli Murder News: Constable Vikrant was murdered of Bhupendra and son Arjun after threated
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सिपाही पर बड़ी कार्रवाई होगी 
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि आरोपी सिपाही और उसके परिवार पर शामली पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सिपाही को इस मामले में बर्खास्तगी कराने की रिपोर्ट तैयार हो रही है। सिपाही समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस मामले में कांधला पुलिस की लापरवाही की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Shamli Murder News: Constable Vikrant was murdered of Bhupendra and son Arjun after threated
शामली डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

कंकरखेड़ा पुलिस नहीं पहुंची, कांधला पुलिस आई 
भूपेंद्र और अर्जुन के शव को लेकर कांधला पुलिस के दरोगा सन्नी चौधरी, निशिल धामा और सचिन कुमार मेरठ पहुंचे। अंतिम संस्कार कराने के बाद ही पुलिस वापस लौटी। अंतिम संस्कार के दौरान स्थानीय पुलिस मौजूद नहीं रही। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर दो सिपाही तैनात किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed