सब्सक्राइब करें

शामली में हुआ था डबल मर्डर: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी, सदमे में बेटी बेहोश, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, हर आंख हुई नम

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Apr 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shamli murder case: Father and son were cremated in a gloomy atmosphere in Meerut, see photos
शामली डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

शामली पुलिस एंबुलेंस में भूपेंद्र और उनके पुत्र अर्जुन का शव लेकर गुरुवार शाम करीब पांच बजे मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र की यू सैनिक कॉलोनी पहुंची तो हर आंख नम हो गई। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश और मां सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे ही पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो बेटी शगुन बेहोश हो गई। कंकरखेड़ा में श्मशान घाट में पिता-पुत्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



मूल रूप से मेरठ जिले के छुर गांव निवासी और इन दिनों मेरठ की न्यू सैनिक कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र और उनके बेटे अर्जुन की बुधवार को शामली के सल्फा गांव में यूपी पुलिस के सिपाही ने हत्या कर दी थी। बुधवार से ही रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने के लिए आ रहे थे। गुरुवार को जैसे ही शव न्यू सैनिक कॉलोनी में पहुंचे तो जनसैलाब उमड़ गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। बड़े-बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे सभी के आंसू निकल रहे थे।

Trending Videos
Shamli murder case: Father and son were cremated in a gloomy atmosphere in Meerut, see photos
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वहीं देखते ही देखते मां सुरेश की हालत बिगड़ गई। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश बेटे और पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ी। इस दौरान कुछ बुजुर्गों ने महिलाओं को शांत किया। भूपेंद्र के भतीजे शेखर उर्फ टिंकू ने दोनों के शवों को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli murder case: Father and son were cremated in a gloomy atmosphere in Meerut, see photos
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

जिसकी करते थे इज्जत, उसने उजाड़ दिया घर
भूपेंद्र के घर पर सुबह से ही लोगों का सात्वंना देने के लिए आना-जाना था। भूपेंद्र की पत्नी दुर्गेश बार-बार आने-जाने वाले लोगों से कह रहीं थीं, कि जिसका हम सम्मान करते थे। उसने इस तरह हमारा घर उजाड़ दिया। हमारा पूरा जीवन आरोपी सिपाही विक्रांत ने बर्बाद कर दिया।

Shamli murder case: Father and son were cremated in a gloomy atmosphere in Meerut, see photos
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

महिलाएं भड़कीं... शामली पुलिस ने मरवा दिए पिता-पुत्र 
पिता-पुत्र की हत्या से आहत परिवार की महिलाएं पुलिस पर भड़क गईं। महिलाएं बोली, शामली पुलिस के साथ आरोपी सिपाही विक्रांत की सांठगांठ थी। पुलिस की शह मिलने पर ही सिपाही विक्रांत ने भूपेंद्र और अर्जुन की हत्या की है। महिलाओं का गुस्सा देखकर शामली पुलिस ने चुप्पी साध ली और आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही। 

विज्ञापन
Shamli murder case: Father and son were cremated in a gloomy atmosphere in Meerut, see photos
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

भूपेंद्र तालियान व उनके इकलौते बेटे अर्जुन तालियान की हत्या के बाद अब उनके परिवार में तीन महिलाएं, भूपेंद्र की मां सुरेश, पत्नी दुर्गेश व बेटी शुगन ही हैं। तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed