{"_id":"6a0a86eeb076e7148e0d8cdd","slug":"student-abducted-and-murdered-in-meerut-face-and-hands-burned-suspected-harassment-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अगवा कर छात्रा का कत्ल, चेहरा और हाथ जलाया, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; युवती के 'दोस्त' ने कबूल किया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अगवा कर छात्रा का कत्ल, चेहरा और हाथ जलाया, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; युवती के 'दोस्त' ने कबूल किया ये सच
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 18 May 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के रोहटा में अगवा कर छात्रा की हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा का तीन दिन बाद ईंख के खेत में शव मिला है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
meerut murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। घर से 15 मई को परीक्षा देने गई टीपीनगर इलाके की अनुसूचित जाति की छात्रा की अगवा कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। तीन दिन बाद रविवार दोपहर में छात्रा का शव रोहटा थाना इलाके के उकसिया गांव में ईंख के खेत में मिला।
छात्रा का चेहरा और एक हाथ जला था। छात्रा के परिजनों ने अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कल्याणपुर गांव के अंकुश, अंकित और निशांत सहित तीन अज्ञात के नाम तहरीर दी है। परिजनों ने टीपीनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अंकुश ने माना है कि छात्रा उसके साथ गई थी। दूसरे युवक से संबंध होने के शक में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।
एसएसपी का कहना है कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव का किसान सिंचाई के लिए पहुंचा तो ईंख के खेत में छात्रा का शव देखा।
छात्रा के कपड़ों में उसका आधार कार्ड मिला। पहचान होने पर रोहटा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पिता व परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
युवती और आरोपी अंकुश के आपस में संबंध थे। युवती अंकुश के साथ बाइक से गई थी। अंकुश को छात्रा के मोबाइल में दूसरे युवक की चैट देखकर शक हो गया। गुस्से में आकर उसने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी।-अविनाश पांडेय, एसएसपी
बीए अंतिम वर्ष में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। 15 मई को वह परीक्षा देने के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। उसका फोन स्विच ऑफ था। इसकी सूचना उन्होंने टीपीनगर थाना पुलिस को दी थी। बेटी के वापस न आने पर उसी दिन एक युवक पर शक जाहिर करते हुए अपहरण की आशंका जताई थी।

इसके बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। अगले दिन तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी दर्ज की गई। बेटी और उसके अपहर्ता को तलाशने का प्रयास नहीं किया गया। शव मिलने के बाद परिजन रोहटा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन पुलिस रात नौ बजे तक सीमा विवाद में उलझी रही।
फुटेज में अंकुश के साथ बाइक पर जाती दिखी छात्रा
एसपी सिटी ने बताया कि टीपीनगर थाना पुलिस की जांच में पता चला था कि छात्रा अंकुश के साथ बाइक पर गई थी। उसका रोहटा अड्डे और भूनी टोल के पास का सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें आरोपी अंकुश बाइक लेकर छात्रा के पास रुकता है और छात्रा बाइक पर बैठ जाती है।

इसके बाद दोनों वहां से चले गए। भूनी टोल के फुटेज में सुबह 10:28 मिनट के करीब छात्रा अंकुश की बाइक पर बैठकर जाती दिखी है। दूसरे युवक से संबंध के शक में छात्रा की हत्या की गई है।