{"_id":"6a096a223e69a3dbdd004692","slug":"meerut-massive-fire-breaks-out-in-crockery-showroom-in-sardhana-owner-and-employees-run-away-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 17 May 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
सरधना के गंज बाजार में खुशी क्रॉकरी स्टोर नाम से बड़ा शोरूम है। यहां रविवार को आग लग गई। पहले तो लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, फिर दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। इस दौरान बाजार में अफतराफरी का माहौल बना रहा।
दुकान में लगी आग और एकत्र भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सरधना स्थित व्यस्ततम गंज बाजार में रविवार को खुशी क्रॉकरी स्टोर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के गुबार ने बाजार में अफरातफरी का माहौल बना दिया, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंज बाजार में आग लगने की यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे के आसपास की है। आग ने देखते ही देखते पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते ही शोरूम में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकलना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आग इतनी विकराल हो गई कि उसने पूरे शोरूम को अपनी जद में ले लिया। आग से निकले धुएं के गुबार और तेज लपटों ने आसपास के दुकानदारों में भी भय का संचार कर दिया। बाजार में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। उन्होंने पानी की बाल्टियों और अन्य उपलब्ध साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। साथ ही, आग के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को भी खाली करा लिया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और करीब एक घंटे में आग को बुझा लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से पहले कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई थी। आग की इस घटना ने व्यापारियों के मन में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं अक्सर व्यापारियों के लिए भारी नुकसान का सबब बनती हैं।