फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब पहली बार मेरठ आई थीं सुषमा स्वराज, पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से कही थी ये बात

Wed, 07 Aug 2019 02:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Aug 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj first visit to Meerut in 1996 and she had a meeting with the workers
मेरठ आईं थीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने क्रांतिधरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाए। युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ा जाए। महिला संगठन को भी मजबूत किए जाने की जरूरत है।

Sushma Swaraj first visit to Meerut in 1996 and she had a meeting with the workers
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

साल 1996 में जब पहली बार सुषमा स्वराज मेरठ आईं थीं तो कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के लिए उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। दिल्ली से आते समय मेरठ की सीमा में अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

Sushma Swaraj first visit to Meerut in 1996 and she had a meeting with the workers
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात की थी। जब उन्हें जनसभा को संबोधित करना था तो पता चला कि चुनाव प्रचार थमने जा रहा है। जिस पर उन्होंने जनसभा को संबोधित तो नहीं किया। लेकिन बैठक में ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता की मजबूती पार्टी की मजबूती होगी। संगठन बनाएं पार्टी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj first visit to Meerut in 1996 and she had a meeting with the workers
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उसके बाद जब भी वह मेरठ आईं तो भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनके स्वागत में जुट जाती थी। साल 2002 में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उनके आगमन की तैयारियों में जुट जाते थे। मई 2010 में जनसंघ के कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया तो उस समय सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी साथ रहे थे।

विज्ञापन
Sushma Swaraj first visit to Meerut in 1996 and she had a meeting with the workers
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

जनसंघ के कार्यक्रम में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि हमें लगन से काम करना है। कभी पीछे नहीं मुड़ना। उनका व्यवहार ऐसा था कि पार्टी से जुड़ी महिलाओं की भीड़ लग जाती थी। वह भी कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर हालचाल पूछतीं थीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी साल 2010 में उनसे मिले थे। जिनसे कहा था कि वे मेहनत से काम करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed