फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खतरा: उफान पर गंगा, दहशत में तीन जिलों के गांव, तबाही न मचा दे तेजी से बढ़ता कटान, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Jun 2021 03:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Jun 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
There is danger in the villages of Meerut Muzaffarnagar and Bijnor after releasing water from Haridwar into the Ganges and see photos
गंगा में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

हरिद्वार से गंगा में तीन लाख, 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ से निपटने की तैयारियों जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने गंगा किनारे बसे गांव वालों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा है। 



हस्तिनापुर में शनिवार सुबह अचानक गंगा में जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं शासन-प्रशासन के आधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने गंगा के तटबंध पर पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि शनिवार सुबह हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से छोड़े गए तीन लाख, 75 हजार क्यूसेक पानी से गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। वहीं जैसे-जैसे पानी बिजनौर बैराज की ओर बढ़ रहा है तो खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। वहीं क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक, एडीएम वित्त सुभाष चंद प्रजापति, एसडीएम कमलेश गोयल, तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने फतेहपुर प्रेम और गंगा घाट पर जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

There is danger in the villages of Meerut Muzaffarnagar and Bijnor after releasing water from Haridwar into the Ganges and see photos
गंगा किनारे पुलिस बल तैनात। - फोटो : amar ujala

वहीं निर्माणाधीन तटबंध के आसपास खतरे को देखकर अधिकारियों की चिंता बढ़ रही है। जल्द ही क्षतिग्रस्त तटबंध के आसपास मिट्टी कार्य करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति ने सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन से कहा कि समय बहुत कम है और पानी का जलस्तर बहुत ज्यादा है। इसलिए समय रहते सभी तैयारियों को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां से भी तटबंध क्षतिग्रस्त और कमजोर नजर आ रहा है। वहां तुरंत जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मिट्टी का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा तैयारियां पूरी होने पर हम बढ़ते जलस्तर को आसानी से खादर क्षेत्र से गुजार सकेंगे।

There is danger in the villages of Meerut Muzaffarnagar and Bijnor after releasing water from Haridwar into the Ganges and see photos
हस्तिनापुर में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala

उधर, भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि तटबंध को किसी भी हाल में टूटने ना दिया जाए। हर संभव प्रयास किया जाए और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद की जाए। उन्होंने कहा कि तटबंध के निर्माण से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी और तटबंध टूटने का खतरा टल जाएगा। गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर के कारण अभी तैयारियां आधी अधूरी है। एसडीएम कमलेश गोयल ने कहा कि सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। शाम तक जलस्तर और अधिक बढ़ जाएगा। इसको देखते हुए लेखपाल और अन्य टीमें लगाई गई हैं। टीम हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
There is danger in the villages of Meerut Muzaffarnagar and Bijnor after releasing water from Haridwar into the Ganges and see photos
गंगा में बढ़ा जलस्तर। - फोटो : amar ujala

बढ़ते जलस्तर की खबर से खादर क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और सभी अपने-अपने कामों से लौटकर घरों पर आ गए हैं। गंगा में धीरे-धीरे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शाम तक गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इससे शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वहीं लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
There is danger in the villages of Meerut Muzaffarnagar and Bijnor after releasing water from Haridwar into the Ganges and see photos
गंगा किनारे तेजी से हो रहा कटान। - फोटो : amar ujala

बढ़ते जलस्तर से बढ़ेगी खादर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें
गंगा में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज की रात खादर क्षेत्र के लोगों के लिए काफी परेशानियों से भरी हो सकती है। गंगा में जलस्तर की इतनी तेजी से वृद्धि हो रही है, जिसकी संभावना भी नहीं थी। पानी देखते ही देखते कई फुट बढ़ गया और गंगा के किनारों को लगातार धराशाही कर रहा है। गंगा का पानी तटबंध की ओर कटान करते हुए बढ़ रहा है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि शाम तक तटबंध को तोड़कर पानी बाहर आ सकता है। क्षेत्र के लोग डरे सहमे हुए हैं। अब शासन-प्रशासन के अधिकारी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए लोगों से अपील करने में लगे हैं। वहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को भी सुरक्षित स्थान या घरों पर जाने के लिए कहा गया है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी बल की मांग की गई है। इस फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी कटान कर कितनी तेजी से किनारों की ओर बढ़ रहा। लगातार हो रहे कटान से शासन-प्रशासन की सभी तैयारियां फैल हो रही है। अब अधिकारी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि कटान को कैसे रोका जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed