मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर ढाबे के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार बेकाबू वैन ने तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी वैन चालक सैनिक विहार निवासी कोचिंग सेंटर के ब्रांच मैनेजर विक्रांत (26) को 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
दर्दनाक: बेकाबू वैन ने ब्रांच मैनेजर को 100 मीटर घसीटा, मौत, सात महीने पहले हुई थी विक्रांत की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी राजू ने बताया कि उनके ताऊ पूर्व सैन्यकर्मी विक्रम सिंह राणा की दो साल पहले मौत हो गई थी। ताऊ के दो बेटे थे। बड़ा बेटा निशांत राणा आर्मी में राजस्थान में तैनात है। वहीं छोटा बेटा विक्रांत राणा मल्टीनेशनल कोचिंग सेंटर में मेरठ ब्रांच का मैनेजर था।
विक्रांत अपने चचेरे भाई राजू व दो दोस्त चिराग निवासी खिर्वा रोड व निर्देश निवासी हरिनगर के साथ सोमवार रात गोलू ढाबे पर कार से खाना खाने के लिए गए थे।
कार निर्देश चलाकर ले गए थे। निर्देश ने ढाबे के बाहर सड़क पर कार खड़ी की और चारों युवक उतरकर ढाबे में जाने लगे। तभी सरधना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। चिराग और निर्देश भी हादसे में घायल हो गए।
मंगलवार को था पिता का श्राद्ध
चचेरे भाई राजू ने बताया कि उनके ताऊ की दो साल पूर्व 15 अगस्त को मौत हो गई थी। ताऊ की मौत के बाद परिवार ने खुद को किसी तरह संभाला था। सोमवार रात की घटना ने परिवार को तोड़ कर रख दिया। मंगलवार को उसके ताऊ का श्राद्ध था। रिश्तेदार व दोस्तों को विक्रांत की मौत पर यकीन नहीं हो रहा। दोस्तों के अनुसार विक्रांत काफी हंसमुख मिजाज का था।
बाइक वाले बाल-बाल बचे
हादसे में बाइक के पास खड़े दो युवक भी वैन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना था कि बाइक वालों की किस्मत अच्छी थी। अन्यथा बेकाबू वैन उन्हें भी टक्कर मार देती।