{"_id":"622ad4a618f3cf33835f91c3","slug":"up-election-result-2022-dinesh-khatik-maintains-history-by-winning-election-from-hastinapur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Results 2022: दिनेश खटीक का कमाल, हस्तिनापुर में कायम रहा इतिहास, योगेश वर्मा बोले- खूब मिला जनता का प्यार लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Results 2022: दिनेश खटीक का कमाल, हस्तिनापुर में कायम रहा इतिहास, योगेश वर्मा बोले- खूब मिला जनता का प्यार लेकिन...
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:18 AM IST
सार
Uttar Pradesh Election Result 2022: मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर थी। यहां प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई मंत्री दिनेश खटीक ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी। हस्तिनापुर ब्लॉक में मिली सात हजार वोटों की बढ़त ने उन्हें आखिर तक आगे रखा।
मेरठ में हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर थी। यहां प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई मंत्री दिनेश खटीक ने पहले ही राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी। हस्तिनापुर ब्लॉक में मिली सात हजार वोटों की बढ़त ने उन्हें आखिर तक आगे रखा। कुछ राउंड में वोट कम होने पर भी असर नहीं पड़ा। यही उनकी जीत का आधार रहा।
पहले राउंड में दिनेश खटीक को 3821, सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा को 3595, बसपा के संजीव जाटव को 581 और कांग्रेस की अर्चना गौतम को 44 वोट मिले। इस राउंड में भले ही 226 वोटों की बढ़त रही, लेकिन दूसरे राउंड में बढ़त 1605 तक पहुंच गई। चौथे राउंड में उन्होंने 4909 वोट पाए एवं योगेश वर्मा को 1820 वोट ही मिले। बीच में कुछ राउंड में कम वोट भी मिले लेकिन योगेश वर्मा बढ़त नहीं बना पाए।
Trending Videos
2 of 7
दिनेश खटीक
- फोटो : amar ujala
हस्तिनापुर ब्लॉक में 13वें राउंड में दिनेश खटीक ने योगेश वर्मा से 7491 वोटों की बढ़त बना ली। 15वें राउंड तक दिनेश खटीक को 59415 एवं योगेश वर्मा को 53965 वोट मिले और 5720 वोट से दिनेश खटीक आगे रहे। इसके बाद 17वें राउंड में यह बढ़त 8710 पहुंच गई। वहीं पोस्ट वोट 1134 पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भाजपा विधायक दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ में योगेश वर्मा को अधिक वोट मिले
परीक्षितगढ़ ब्लॉक में योगेश वर्मा को अधिक वोट मिले, लेकिन वह बढ़त नहीं बना पाए। 19वें राउंड तक दिनेश खटीक को 74788 और योगेश वर्मा को 67328 वोट मिले। दिनेश खटीक 7460 वोटों से बढ़त बनाए रहे। गुर्जर, ठाकुर, ब्रह्मण, त्यागी, पंजाबी, बंगाली और जाट सहित अन्य जाति वाले क्षेत्रों में दिनेश खटीक ने काफी वोट हासिल की। 23वें राउंड में वह 87138 वोट पा चुके थे तो योगेश वर्मा को 67328 वोट मिल गए थे। यहां तक खटीक ने 10661 वोटों की बढ़त रही।
4 of 7
भाजपा विधायक दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 25वें राउंड में उनकी बढ़त 11211 तक पहुंची तो योगेश वर्मा मतगणना पूरी होने से पहले ही निकल गए। तीसरे नंबर पर 14240 वोट लेकर बसपा के संजीव जाटव रहे। अंतिम राउंड तक दिनेश खटीक को 107587 वोट मिले। योगेश वर्मा 100275 वोट पा सके। दिनेश खटीक ने 29वें अंतिम चरण में 7312 वोटों से जीत हासिल की।
तीन मशीन हुईं खराब, परिणाम में हुई देरी
मतगणना के दौरान तीन ईवीएम मशीनें खराब हो गईं, जिसके बाद इन मशीनों के वीवीपैट वोटों की मतगणना की गई। इसके चलते परिणाम घोषित करने में दो घंटे अधिक लग गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।