Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
UP Election Result 2022 interesting contest between BJP candidate Sangeet Som and Atul Pradhan of Samajwadi party on Sardhana seat
{"_id":"622b16eab290440f032d9390","slug":"up-election-result-2022-interesting-contest-between-bjp-candidate-sangeet-som-and-atul-pradhan-of-samajwadi-party-on-sardhana-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Results 2022: आखिर ढह गया संगीत सोम का किला, नहीं लगा पाए हैट्रिक, शुरू से आखिरी तक दिलचस्प रहा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Results 2022: आखिर ढह गया संगीत सोम का किला, नहीं लगा पाए हैट्रिक, शुरू से आखिरी तक दिलचस्प रहा मुकाबला
मोहित कुमार, शाह आलम, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 03:01 PM IST
सार
Uttar Pradesh Election Result 2022: रालोद के साथ सपा के गठबंधन और किसान आंदोलन के असर ने भाजपा विधायक संगीत सोम का विजय रथ रोकने में अहम भूमिका निभाई। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के पक्ष में जहां मुस्लिम, गुर्जर और जाट मतदाता लामबंद हो गए।
विज्ञापन
1 of 9
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान।
- फोटो : amar ujala
रालोद के साथ सपा के गठबंधन और किसान आंदोलन के असर ने भाजपा विधायक संगीत सोम का विजय रथ रोकने में अहम भूमिका निभाई। सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान के पक्ष में जहां मुस्लिम, गुर्जर और जाट मतदाता लामबंद हो गए, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के मतों में भी उन्होंने सेंध लगाई।
बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी सरधना में कोई खास उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। इनके मतों का भी सपा और भाजपा के बीच बंटवारा हुआ। हालांकि कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक जकीउद्दीन के बेटे रिहानुद्दीन को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस प्रत्याशी सजातीय मतों में भी सेंध नहीं लगा पाए।
Trending Videos
2 of 9
up-election-result-2022
- फोटो : अमर उजाला
सलावा में जहां खेल विश्वविद्यालय बनना है वह जगह भी सरधना विधानसभा क्षेत्र में ही है। संगीत सोम इसका भी माइलेज नहीं ले सके। जहां कई अन्य सीटों पर बसपा के अनुसूचित जाति के वोट बैंक में भाजपा ने सेंध लगाई, वहीं सरधना में ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
अतुल ने रोकी संगीत की हैट्रिक, ठाकुर चौबीसी से निकलते ही फंसे
वीआईपी सीट सरधना पर लगातार दो बार से भाजपा के विधायक संगीत सोम हैट्रिक लगाने से चूक गए। सोम से लगातार दो बार हारे सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने इस बार संगीत सोम का विजय रथ रोक दिया। शुरुआती वोटों की गिनती ठाकुर बहुल चौबीसी क्षेत्र से शुरू हुई तो संगीत सोम ने बढ़त बना ली। अंतिम दस राउंड में अतुल आगे निकले तो 18160 की लीड के साथ विजयी हो गए।
4 of 9
भाजपा नेता संगीत सोम।
- फोटो : प्रयागराज
1952 से अस्तित्व में आई सरधना सीट पर अभी तक कभी साइकिल नहीं दौड़ी थी। इस सीट पर गिनती शुरू होने के बाद प्रदेश भर की निगाहें थीं। सबसे पहले सरधना के ठाकुर बहुल गांवों से ही मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड में संगीत सोम को 8181 और अतुल प्रधान को 1212 मत मिले, यहीं से संगीत सोम ने लीड लेनी शुरू कर दी। दूसरे राउंड में संगीत सोम को 6613 और अतुल प्रधान को 2015 मत मिले। तीसरे राउंड में संगीत सोम को 4610 और अतुल प्रधान को 3636 मत मिले, जबकि चौथे राउंड में संगीत को 2753 और अतुल प्रधान को 5110 मिले। चौथे राउंड में अतुल प्रधान को वोट ज्यादा मिली तो अंतर कुछ कम हुआ। पांचवें राउंड में फिर संगीत सोम को 2119 और अतुल को 5232 मत मिले। सात राउंड में संगीत आगे रहे और आठवें राउंड में फिर से अतुल आगे हो गए, लेकिन एक राउंड बाद फिर से 13 राउंड तक संगीत सोम आगे चलते रहे।
विज्ञापन
5 of 9
भाजपा विधायक संगीत सोम
- फोटो : amar ujala
दौराला से पलटने लगी बाजी
सरधना में भी टक्कर रही और धीरे-धीरे जैसे दौराला की और बढ़ा तो संगीत की बढ़त कम होने लगी। एक बार तो संगीत की बढ़त 13 हजार तक पहुंच गई थी, लेकिन 17वें राउंड तक यह महज 164 ही रह गई। 18वां और 19वां राउंड आया तो बाजी पलटी और 1871 वोटों से अतुल प्रधान आगे आ गए। इसके बाद धीरे-धीरे अतुल प्रधान जीत की और बढ़ते चले गए। 19वें राउंड से शुरू हुई अतुल प्रधान की लीड 29वें राउंड तक जीत में बदल गई। संगीत सोम के सरधना और ठाकुर चौबीस के गांवों से बाहर निकलते ही स्थितियां बदलने लगीं। मुस्लिम और गुर्जर बहुल क्षेत्रों में अतुल प्रधान के लिए बंपर वोटिंग हुई। शुरुआत में दिलचस्प चल रहे मुकाबले में अतुल प्रधान ने 18160 वोटों से जीत दर्ज की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।