फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुक्का बार में अश्लीलता की हद पार... धुएं में उड़ रहा कानून, आपत्तिजनक सामान बरामद, देखिए तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2020 10:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Aug 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
UP News: Hookah bar restaurant sealed by DM in Meerut of Uttar Pradesh
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पॉश शास्त्रीनगर इलाके में गढ़ रोड स्थित डग आउट रेस्टोरेंट एंड कैफे में चल रहे हुक्का बार में फिर एक बार अश्लीलता की हद पार हो गई। शुक्रवार को दो वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। इन वीडियो में एक युवक दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुक्का पी रहा है और उसका धुआं इन्हीं लड़कियों पर उड़ा रहा है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें- 

UP News: Hookah bar restaurant sealed by DM in Meerut of Uttar Pradesh
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

वहीं वीडियो वायरल होने पर जागी नौचंदी पुलिस ने कैफे पर छापा मारा। जहां चार युवक और युवतियों के अलावा तीन दंपती मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला। लेकिन पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर इन सभी को घर भेजकर कैफे पर ताला लगा दिया और कार्रवाई नहीं की।

UP News: Hookah bar restaurant sealed by DM in Meerut of Uttar Pradesh
हुक्का बार रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को भी डग आउट में हुक्का बार चलने की सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंची थी। माना जा रहा है कि उस समय हुक्का बार चल रहा था। कैफे में काफी जोड़े मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने यहां से किसी की गिरफ्तारी न बताते हुए कैफे मालिक गांव छबड़िया सरधना निवासी सुमित चौधरी के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर मामले को वहीं निपटा दिया। 

पुलिस का कहना है कि वहां सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हो रहा था। पुलिस ने लोगों को वहां से भेजकर डग आउट पर ताला लगा दिया। वहीं, शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो की जांच कराने की बात कही कि यह वीडियो कब का है। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि डग आउट में पुलिस ने ताला लगाया है। हुक्का बार की कोई परमिशन नहीं है। डग आउट रेस्टोरेंट की पहले भी कई बार शिकायतें आई हैं। पुलिस ने दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया था। छापा मारने के दौरान रेस्टोरेंट में कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Hookah bar restaurant sealed by DM in Meerut of Uttar Pradesh
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

हुक्का बार में उड़ रहे थे अश्लीलता के धुएं
शुक्रवार को दो वीडियो वायरल हुए। जिसमें हुक्का बार चलने के साथ-साथ अश्लीलता के धुएं उड़ रहे थे। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वही हैरत में रह गया। बताया जा रहा है कि अनलॉक होते ही डगआउट में हुक्का बार चालू हो गया था। जहां पर नाबालिग लड़के लड़कियां आकर हुक्का पीते हैं और फिर अश्लीलता करते हैं। युवाओं को नशे के दलदल में झोंका जा रहा है। 

विज्ञापन
UP News: Hookah bar restaurant sealed by DM in Meerut of Uttar Pradesh
हुक्का बार में अश्लीलता - फोटो : अमर उजाला

सील होगा कैफे, एसडीएम को जांच 
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने इन वीडियो का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि यह काफी गंभीर प्रकरण है। जिसकी एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल को जांच सौंपी है। इसके अलावा एमडीए के उपाध्यक्ष को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस भवन की जांच करें। इसके साथ ही जिस परिसर में हुक्का बार चल रहा है, उसे सील किया जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed