फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: चंद घंटों में उजड़ गया परिवार, पेड़ पर लटकी मिलीं मां-बेटियों की लाशें, सभी हैरान

Tue, 16 Aug 2022 10:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Aug 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Wife and two daughters died in mobile dispute in Kharkhoda of Meerut and husband in police custody
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के खरखौदा में मंगलवार को एक खौफनाक मामला सामने आया। यहां गोविंदपुर गांव निवासी मुश्ताक की पत्नी आयशा (32) और दो बेटियों आयफा (2 वर्ष) व अलजमा (4 माह) के शव मंगलवार को जंगल में एक ही पेड़ से लटके मिले। आयशा का शव दुपट्टे के फंदे से झूल रहा था, जबकि दोनों बेटियों के गले में रस्सी के फंदे थे। 



वहीं प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि आयशा ने दोनों बेटियों की हत्या कर खुद भी जान दे दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुश्ताक को हिरासत में लेकर हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही।

Wife and two daughters died in mobile dispute in Kharkhoda of Meerut and husband in police custody
मेरठ में सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग के बाद मुश्ताक का निकाह हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव निवासी आयशा से हुआ था। निकाह के बाद दोनों में अक्सर विवाद होता था। 

Wife and two daughters died in mobile dispute in Kharkhoda of Meerut and husband in police custody
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

बुधवार सुबह भी नया मोबाइल न दिलाने पर मुश्ताक और आयशा में मारपीट हुई। इसके बाद मुश्ताक ने 112 पर फोन कर पत्नी के झगड़े की बात बताई। पुलिस के पहुंचने से पहले आयशा दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई। तलाशने पर भी जब वह नहीं मिली तो मुश्ताक ने खरखौदा थाने जाकर गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife and two daughters died in mobile dispute in Kharkhoda of Meerut and husband in police custody
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद शाम 4:00 बजे गोविंदपुर-खरखौदा संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे एक राहगीर ने महिला और दो बेटियों के शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीओ किठौर, इंस्पेक्टर खरखौदा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों शवों की पहचान कर ली।

विज्ञापन
Wife and two daughters died in mobile dispute in Kharkhoda of Meerut and husband in police custody
मेरठ सुसाइड केस। - फोटो : amar ujala

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है। महिला और उसकी दोनों बेटियों के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। तीनों की हत्या की गई या महिला ने बेटियों को मारने के बाद आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed