सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर नाव हादसा: अगर बात मान गया होता नाबालिग नाविक तो नहीं पलटती नाव, श्रद्धालुओं ने गंगा पार करने से किया था मना

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
mirzapur boat accident  can averted if minor sailor accept devotees appeal for not crossing ganga in heavy rain and strong wind
मिर्जापुर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर हुए नाव हादसे में एक ही परिवार व रिश्तेदार से जुड़े छह लापता हैं। ये हादसा नहीं होता अगर नाविक दर्शनार्थियों की बात मान लेता। बारिश होने के दौरान परिजनों के मना करने के बाद भी नाविक का अति उत्साह हादसे वजहों में से एक रहा। हादसे में बचे राजेश, विकास और उमेश ने बताया कि नाविक को तैरना भी नहीं आता था। यही कारण ही कि वह दूसरों को बचाने के बजाय खुद ही बाहर आने के लिए हाथपांव मारने लगा। गंगा में नावों के संचालन पर रोक है। इसके बावजूद नावें चल रही हैं। न तो पुलिस को परवाह है और न जिला प्रशासन को। 



जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिसोदिया ने बताया कि गंगा में नाव संचालन पर रोक लगी थी। जिला पंचायत में 50 नाव पंजीकृत हैं। जानकारी मिली है कि उसे चलाने वाला नाविक नाबालिग है। उसकी नाव के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से पहले अखाड़ा घाट से स्नान करने के लिए झारखंड से आए दर्शनार्थियों का परिवार गंगा पार गया था। गंगा पार स्नान करने के बाद सभी नाव से इस पार आने वाले थे। तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। दर्शनार्थियों ने बारिश बंद होने के बाद चलने की बात कही, पर नाविक अति उत्साह में था। उसने दर्शनार्थियों की बात को नहीं माना। मना करने के बाद भी वह नाव लेकर चलने लगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

Trending Videos
mirzapur boat accident  can averted if minor sailor accept devotees appeal for not crossing ganga in heavy rain and strong wind
मिर्जापुर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

दरअसल मामले में हर स्तर पर अनदेखी की गई। बाढ़ के चलते गंगा में नाव के संचालन पर रोक है। गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी नाव संचालन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद सभी घाटों पर नावों का संचालन हो रहा है। जिला पंचायत में सिर्फ 50 नावें ही पंजीकृत हैं लेकिन अकेले विंध्याचल में इससे अधिक नावों का संचालन हो रहा है। इसी तरह चुनार, भटौली, नेवढ़ियां व अन्य घाटों को जोड़ लें तो जिले में 300 से अधिक नाव संचालित की जा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur boat accident  can averted if minor sailor accept devotees appeal for not crossing ganga in heavy rain and strong wind
मिर्जापुर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिस नाव से हादसा हुआ वह जिला पंचायत में पंजीकृत है। उसके संचालन पर न तो जिला पंचायत ने रोक लगाई और न ही पुलिस ने रोका।  जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिसोदिया का कहना है कि गंगा में नाव संचालन पर रोक है। जिला पंचायत में 50 नाव पंजीकृत हैं। जानकारी मिली है कि उसे चलाने वाला नाविक नाबालिग है। उसकी नाव के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
mirzapur boat accident  can averted if minor sailor accept devotees appeal for not crossing ganga in heavy rain and strong wind
मिर्जापुर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

गंगागा किनारे बसे शहर मिर्जापुर के लिए पुल भले बन गया पर कई घाटों पर नौका संचालन यातायात का प्रमुख साधन है। एक बड़ी आबादी नाव के जरिये गंगा पार करती है। इसके अलावा विभिन्न घाटों से नाव चलाई जाती है। इसमें विंध्याचल में आने वाले दर्शनार्थियों को नाव ही सहारा है। दिन प्रतिदिन नावों की संख्या भी घाटों पर बढ़ती जा रही है, पर नावों पर सुविधा के लिए जरूरी साजो सामान नहीं है। 
पहले लोग बाजार से पुराने ट्यूब को ही खरीद कर उसमें हवा भरकर नाव पर रखते थे। अब लाइफ जैकेट आदि तरह-तरह के संसाधन आ गए हैं, पर किसी भी नाव पर ये जरूरी सामान नहीं रहता। 

विज्ञापन
mirzapur boat accident  can averted if minor sailor accept devotees appeal for not crossing ganga in heavy rain and strong wind
मिर्जापुर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

विंध्याचल में अक्सर गंगा में डूबने की और नाव हादसों को देखते हुए जल पुलिस का गठन किया गया है। लेकिन घाट पर तैनात की गई जल पुलिस सिर्फ कागजों पर है। दो से तीन वर्ष पूर्व एडीज जोन ने विंध्याचल दर्शन-पूजन के दौरान पत्रकार वार्ता में नाव हादसे और डूबने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जल पुलिस के गठन करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद पक्का घाट पर जल पुलिस का बोर्ड आदि लगा दिया गया, पर किसी की तैनाती नहीं की गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed