सब्सक्राइब करें

UP: 'तीन साल से धीरज का रूबी से अफेयर', तीन बच्चों की मां की इस बात से खफा प्रेमी ने मार डाला; पढ़ें कबूलनामा

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Feb 2026 03:37 PM IST
सार

अमरोहा में हुए रूबी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीन साल से आरोपी धीरज का रूबी से अफेयर था। चार महीने से रूबी दूरी बनाने लगी थी। इसी से खफा आरोपी ने रूबी को मार डाला। दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या करने में धीरज और उसके माता-पिता समेत 10 पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो सगे भाई गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Amroha murder Big Reveal accused Dheeraj had been having an affair with Ruby for three years
अमरोहा में रूबी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली गांव में दिनदहाड़े रूबी की चाकू से घोपकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी धीरज कुमार, उसके कोटेदार पिता बृजपाल, भाई नीरज, माता अनीता और मनीराम समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। 



पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज कुमार और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी धीरज का रूबी से तीन साल से अफेयर था, लेकिन चार महीने से रूबी धीरज से दूरी बना रही थी।

Trending Videos
Amroha murder Big Reveal accused Dheeraj had been having an affair with Ruby for three years
पुलिस हिरासत में रूबी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संभल

बस इसी बात को लेकर धीरज ने उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएससी गांव में तैनात रखी गई है। रूबी बेलदारी करने वाले नरेंद्र सिंह की पत्नी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha murder Big Reveal accused Dheeraj had been having an affair with Ruby for three years
रूबी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संभल

बुधवार की दोपहर बारह बजे गांव के ही गुड्डू सिंह के बेटे कोशिंदर के मढ़े की दावत से लौटते समय रूबी पर पड़ोसी राशन डीलर बृजपाल के बेटे धीरज ने चाकू से ताबडतोड़ वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी और पीड़ित परिवार अलग-अलग जाति के होने से दोनों वर्गों के बीच तनाव फैल गया।

Amroha murder Big Reveal accused Dheeraj had been having an affair with Ruby for three years
रूबी हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरज - फोटो : संभल

गुस्साई भीड़ के शव घेर लेने और दो वर्गों के बीच आक्रोश देख मौके पर पांच थाने की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया खुद मौके पर जमा लोगों को समझाने में लगे रहे थे।

विज्ञापन
Amroha murder Big Reveal accused Dheeraj had been having an affair with Ruby for three years
पुलिस हिरासत में रूबी हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संभल

दिन में बारह बजे के आसपास हुई घटना में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस भीड़ हटाने में कामयाब हो पाई थी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed