{"_id":"6984585b1a26f7507c0213a3","slug":"woman-was-stabbed-to-death-by-her-neighbor-in-amroha-see-photos-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चाकू से छलनी किया सीना, 'कातिल' को वर्दी पहना भीड़ के बीच से निकाल ले गई पुलिस; रूबी हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चाकू से छलनी किया सीना, 'कातिल' को वर्दी पहना भीड़ के बीच से निकाल ले गई पुलिस; रूबी हत्याकांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:36 PM IST
सार
अमरोहा में शादी से पूर्व आयोजित मढ़े की दावत खाकर लौट रही महिला को पड़ोसी युवक ने सरेआम चाकू से गोद दिया। सीने पर कई वार किए जाने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात से आक्रोश में आए परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।
अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली गांव में बुधवार को महिला की हत्या को लेकर परिजनों व बिरादरी के लोगों में इतना गुस्सा था कि घर में छिपे आरोपी के घर तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ के तेवर देखकर घर में छिपे आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर खामोशी से निकाला गया।
विवाहिता रूबी की हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी धीरज अपने घर के कमरे में छिप गया था। करीब 4:30 बजे तक पुलिस गुस्साए परिजनों को समझती रही, लेकिन उन्होंने रूबी का शव उठने नहीं दिया।
पुलिस को आरोपी धीरज पर ग्रामीणों के हमले का डर सता रहा था और यदि धीरज उनके हाथ लग जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसलिए पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी धीरज को पुलिस के कपड़े पहनाए और चेहरे पर मास्क लगाने के बाद सिर पर पुलिस का हेलमेट लगवाया।
Trending Videos
2 of 14
पुलिस ड्रेस में अमरोहा में रूबी की हत्या का आरोपी
- फोटो : संवाद
इसके बाद पुलिसकर्मी धीरज को अपने साथ ले गए। इस दौरान मृतका रूबी के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन कुछ लोगों ने धीरज को पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए देख लिया था, जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान आक्रोशित परिजन धीरज के घर के गेट पर पहुंचे और उसकी शक्ल दिखाने की बात कही। धीरज के सकुशन थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
अमरोहा में रूबी हत्याकांड
- फोटो : संवाद
चाकू के हमले से छलनी कर दिया था सीना
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी धीरज ने रूबी के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान हालत में छटपटाती रूबी ने बचाव की कोशिश की तो उसकी हाथों में भी चाकू के कई जख्म बन गए। रूबी की मौत होने पर आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया, जहां से पुलिस हिरासत में ले गई।
4 of 14
रूबी हत्याकांड के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
बार-बार हत्यारोपी को परिजनों के हवाले करने की बात कह रही थी भीड़
रूबी की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश इस कदर था कि बार-बार लोगों की भीड़ आरोपी को परिजनों के हवाले करने की बात कहती थी। आक्रोशित भीड़ का स्पष्ट कहना था कि जिस तरह धीरज ने रूबी की हत्या की है, इस तरह उसे भी मार डालेंगे।
विज्ञापन
5 of 14
अमरोहा में रूबी की हत्या
- फोटो : संवाद
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने कब्जे में ले लिया राशन डीलर का घर
रूबी की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने राशन डीलर बृजपाल के घर में तोड़फोड़ की थी, इसके बाद करीब दस मीटर दूर घर में भी ई-रिक्शा और कुर्सियां तोड़ डालीं। आक्रोशित भीड़ में इस घटना को अंजाम पुलिस के सामने ही दिया। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया और तुरंत आरोपी के घर को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद तक पुलिस कर्मी तैनात रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।