{"_id":"69845b2a735b826ad400614a","slug":"amroha-ruby-murder-case-lavish-told-his-father-dont-cry-and-also-wiped-away-his-tears-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'आप रोना मत, आंसू भी पोंछे', मां के कत्ल के बाद लवीश ने पिता से कही ये बात; साढ़े 6 घंटे गम-गुस्सा और दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आप रोना मत, आंसू भी पोंछे', मां के कत्ल के बाद लवीश ने पिता से कही ये बात; साढ़े 6 घंटे गम-गुस्सा और दहशत
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:48 PM IST
सार
अमरोहा में पड़ोसी ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला का पति अपनी पत्नी को याद कर फूट फूट के रोया। इस दौरान बेटे उन्हें चुप करया और कहा कि पापा आप मत रोना।
अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली में रूबी की हत्या के बाद के साढ़े छह घंटे गांव में गम, गुस्सा और दहशत का माहौल रहा। डर ऐसा की वाल्मीकि समाज के अन्य परिवारों के लोग भी घर छोड़कर भाग गए। गुस्साई भीड़ आरोपी धीरज को अपने कब्जे में लिए जाने की जिद पर अड़ी रही।
पुलिस और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के समझाने के बाद भी भीड़ नहीं मानी और हंगामा करते रहे। हर कोई पुलिस द्वारा धीरज को थाने ले जाने का इंतजार कर रहा था, उनका इरादा सिर्फ धीरज को सबक सिखाना था। रूबी की हत्या की खबर जिसे मिली वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा।
Trending Videos
2 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
- फोटो : संवाद
शाम तक रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भीड़ को बढ़ती देखकर पुलिस अधिकारियों की सांस फूल गई। अफसरों को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा था। रूबी के रिश्तेदारों की भीड़ बढ़ता देख एसपी अमित कुमार आनंद ने भी अतिरिक्त फोर्स बुला ली। थोड़ी देर देखते ही देखते गांव छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 18
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण
- फोटो : संवाद
एसपी अमित कुमार आनंद के अलावा एएसपी अखिलेश भदोरिया, सीओ अवधभान भदोरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव के अलावा गजरौला, रजबपुर, नौगांवा सादात, डिडौली और अमरोहा शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। रूबी के शव के पास महिलाएं बिलखती रहीं।
4 of 18
अमरोहा में रूबी की हत्या
- फोटो : संवाद
परिजनों के मुताबिक रूबी का मायका मुरादाबाद के मेहलकपुर का है। रूबी की बड़ी बहन राजेश्वरी भी उसके जेठ धर्मवीर को ब्याही है। मुरादाबाद में सिर से मां का साया उठने के बाद राजेश्वरी ने ही रूबी को लाड़-प्यार से पाला था। वह अपनी बहन रूबी को खुश देख सकेगी, इसलिए उन्होंने अपने देवर नरेंद्र सिंह के साथ शादी कराई थी। रूबी की मौत के बाद राजेश्वरी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
5 of 18
हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
रूबी के बेटे लवीश, नकुल और बेटी नैना गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दिनदहाड़े रूबी की हत्या के बाद उस दावत के कार्यक्रम में भी मातम पसर गया, जहां वह खाना खाकर घर लौट रही थी। गुस्साई भीड़ ने आसपास के घरों पर चढ़कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोपी के परिजनों ने हमसाज होने का आरोप लगाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।