{"_id":"69a29095892607c6e0088c80","slug":"businessman-murdered-near-police-station-in-moradabad-2026-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बदला ले लिया, तीन गोलियां मारी हैं', जिला पंचायत सदस्य के देवर और कारोबारी का पुलिस चौकी के पास कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बदला ले लिया, तीन गोलियां मारी हैं', जिला पंचायत सदस्य के देवर और कारोबारी का पुलिस चौकी के पास कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:37 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद में पुलिस चौकी के पास कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कुछ समय बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर कहा कि बदला ले लिया है। कई राउंड फायरिंग की, पीठ में तीन गोलियां लगीं हैं। घर के सामने ही हमला हुआ है।
मुरादाबाद के कुंदरकी नगर में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे तरावीह पढ़कर घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के देवर एवं टायर कारोबारी मो. अनीस (48) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पीठ में तीन गोलियां मारी गई हैं।
वारदात के बाद हत्या के आरोपी मो. फरमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद कहा कि उसने हत्या कर अपना बदला ले लिया है। उसने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि उसने इससे तीन गोलियां मारी हैं। चुनाव की रंजिश में इसे अंजाम देने की बात की है।
Trending Videos
2 of 9
कुंदरकी में अनीस की हत्या और हत्यारोपी
- फोटो : संवाद
कुंदरकी के ब्लॉक के पास रहने वाले मो.अनीस टायर कारोबारी हैं। इनकी पाकबड़ा में टायर की दुकान है। साथ ही मो. अनीस के चचेरे भाई हाजी रफी की पत्नी मेहजबी वार्ड नंबर 23 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
गोली मारने का आरोपी
- फोटो : संवाद
तरावीह की नमाज पढ़कर लौट रहे थे कारोबारी
मो. अनीस शुक्रवार की शाम ताज महल बिल्डिंग के पास मदरसे में तरावीह की नमाज पढ़ने को गए थे। शाम करीब सवा नौ बजे से लौट रहे थे। इसी दौरान घर के सामने हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं और कुछ ही मिनट वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। चार से पांच राउंड फायरिंग हुई। जिसमें कारोबारी के तीन गोलियां लगीं।
4 of 9
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
घर के सामने ही कारोबारी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्राइम सीन को कवर किया और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर बिखरा खून और दो चप्पलों से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
हत्या के कुछ घंटे बाद कातिल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
टायर कारोबारी अनीस की हत्या के चंद घंटों बाद ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक अपना नाम मो. फरमान बताया है। फरमान का कहना कि उसने ही अनीस की हत्या की। जिसके तीन चार गोलियां मारी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।