सब्सक्राइब करें

UP: 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा, मस्जिद पर बुलडोजर चलने के दौरान हॉल में मिला ये सामान

अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 08 Jun 2026 01:19 PM IST
सार

संभल जिले में मुस्तफ़ा क़ादरी मस्जिद को गिराए जाने के दौरान उसके अंदर "आई लव मुहम्मद" स्लोगन वाले 49 पोस्टर और "पाकिस्तानी झंडे जैसा" दिखने वाला एक झंडा मिलने के बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आपत्तिजनक मानते हुए कार्रवाई  की है।

विज्ञापन
Eight booked after I love Muhammad posters and Green flag found during mosque demolition in UP Sambhal
संभल में अवैध तरीके से बनाई गई मस्जिद को तोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के संभल के नखासा थाना पुलिस ने गांव कसेरुआ में शनिवार को सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी के ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान मिले आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और झंडे के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने मस्जिद के मुतवल्ली जाकिर समेत इसी गांव के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 



शनिवार को सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी इस दो मंजिला मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही थी। रविवार को नखासा थाने के उप निरीक्षक अरुण कुमार की ओर से दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण कुमार मय हमराह कांस्टेबल शुभम कुमार, अजय कुमार, राजन पंवार, विनय बर्मन के साथ गांव कसेरुआ में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की ड्यूटी में गए थे। 

Eight booked after I love Muhammad posters and Green flag found during mosque demolition in UP Sambhal
संभल की कसेरुआ में अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया - फोटो : संवाद

इसमें कोई व्यक्ति न हो, इस बात को मुतमईन करने के लिए भवन के अंदर गए और निरीक्षण किया। मस्जिद की सबसे ऊपरी मंजिल में बने मुख्य हॉल में रखे तख्त पर गद्दे के नीचे 49  पोस्टर मिले, जिन पर आई लव मोहम्मद प्रिंट हुआ है। हरे रंग का एक झंडा भी मिला, जो पाकिस्तानी झंडा प्रतीत हो रहा है।

Trending Videos
Eight booked after I love Muhammad posters and Green flag found during mosque demolition in UP Sambhal
कसेरुआ में भारी पुलिसबल तैनात - फोटो : संवाद

इसे कब्जे में लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुतवल्ली जाकिर, तसलीम, जाकिर हुसैन, भूरे अली, शरफुद्दीन, दिल शरीफ, मोहब्बत अली, नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight booked after I love Muhammad posters and Green flag found during mosque demolition in UP Sambhal
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : संवाद

गैर जमानती अपराध, तीन वर्ष कारावास या जुर्माना, दोनों भी संभव
कानून के जानकार वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता बीएनएस, 2023 की धारा 353 (2) के तहत वह कारावास से जो तीन वर्ष तक का हो सकेगा या जुर्माने से या फिर दोनों से दंडित किया जा सकता है। यह गैर जमानती अपराध है। 

विज्ञापन
Eight booked after I love Muhammad posters and Green flag found during mosque demolition in UP Sambhal
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ संभल में चला अभियान - फोटो : संवाद

कसेरुआ में 70 फीसदी ध्वस्त हो चुकी है मस्जिद
संभल। गांव कसेरुआ में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को भी चली। बुलडोजर और क्रेन के माध्यम से कार्रवाई होती रही। प्रशासन के मुताबिक, करीब 70 फीसदी मस्जिद का निर्माण ध्वस्त हो गया है। एक-दो दिन में निर्माण को पूरी तरह से ढहाकर जमीन अतिक्रमण से मुक्त करा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed