{"_id":"69a320973a35a6102f04ee0e","slug":"judge-father-murdered-case-history-sheeter-brother-in-law-s-son-in-law-and-friend-arrested-2026-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज के पिता की हत्या: हिस्ट्रीशीटर साले का दामाद और दोस्त गिरफ्तार, एक फीट से मारी थी गोली, उड़ा गया था भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के पिता की हत्या: हिस्ट्रीशीटर साले का दामाद और दोस्त गिरफ्तार, एक फीट से मारी थी गोली, उड़ा गया था भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:36 PM IST
सार
भाई से चल रहे संपत्ति के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई। फर्जी दस्तावेज बनाकर भाई का मकान बेच दिया था। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात असमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की हत्या में शनिवार को पुलिस ने उनके साले हिस्ट्रीशीटर जफर के दामाद मो. फैजान और उसके दोस्त आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों हत्या की साजिश में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जफर का अपने छोटे भाई से विवाद चल रहा था। मो. असद छोटे साले के समर्थन में थे। इसी बात से जफर नाराज था। पुलिस जफर और उसके दो बेटों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
2 of 6
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
सिविल लाइंस जिगर कॉलोनी निवासी एवं अलवीना बेकरी के संचालक की बेटी असमा सुल्ताना और लाजपत नगर निवासी दामाद मोहम्मद जुल्करनैन आलम जज हैं। दोनों बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात हैं। दूसरी बेटी अलमस सुल्ताना अलीगढ़ विश्व विद्यालय में असिस्टेट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की मो. असद ने जिगर कॉलोनी में ही अपने घर के पास नमाज पढ़ी थी और रोजा इफ्तार किया था। इसके बाद वह अपने छोटे साले मुजाहिद उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली स्थित लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे पर पीछे से बाइक से आए जफर हुसैन ने अपने बहनोई मो. असद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
4 of 6
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
इस मामले में छोटे साले ने नागफनी के ढहरिया निवासी अपने बड़े भाई जफर हुसैन, इसके बेटे सैफुल जफर, हुसैन, जफर के दामाद मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान निवासी मो. फैजान कटघर निवासी आलमगीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने मो. फैजान और आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मो. असद जफर और उसके परिवार की आर्थिक मदद करते थे।
विज्ञापन
5 of 6
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या
- फोटो : संवाद
जफर के छोटे भाई का एक मकान आशियाना कॉलोनी में था। आरोप है कि धोखाधड़ी से जफर ने इस मकान को बेच दिया था। इस मामले में जफर, उसकी पत्नी और बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मो. असद ने भी जफर से दूरी बना ली थी और छोटे साले के समर्थन में आ गए थे। इस बात से जफर चिढ़ने लगा था। उसने शुक्रवार को मौका पाकर हत्या कर दी थी। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि पारिवारिक और संपत्ति विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी जफर और अन्य की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।