सब्सक्राइब करें

यूपी में महिला जज के पिता का मर्डर: 10 लाख दे वरना मार दूंगा, 22 दिसंबर 2025 को धमकी, अब कारोबारी की हत्या

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 28 Feb 2026 03:10 PM IST
सार

मुरादाबाद के नागफनी थाने के बंगला गांव चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर तैनात आसमा सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मो. असद (62) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को मो. असद के हिस्ट्रीशीटर साले जफर ने अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Woman judge father Murder 10 lakh extortion money demanded threat on 22 December 2025 fir on 13 January
Asad murder case Moradabad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद में हिस्ट्रीशीटर साले जफर हुसैन के धमकी देने के दो माह बाद ही न्यायिक अधिकारी के पिता एवं बेकरी संचालक मो. असद की हत्या कर दी गई। पुलिस न तो कारोबारी की जान बचा सकी और न ही धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा कस पाई। जिसका नतीजा है यह रहा कि शुक्रवार सरेशाम हिस्ट्रीशीटर ने शहर में अपने ही बहनोई असद की गोली मारकर हत्या कर दी। 



सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी मो.असद की तहरीर पर 13 जनवरी 2026 को मझोला थाने में नागफनी के डहरिया मोहल्ला निवासी जफर हुसैन, उसके बेटे सैफुल जफर और अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 22 दिसंबर की रात करीब 11.15 बजे वह अपने परिवार के साथ मानसरोवर होटल पैराडाइज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार के आगे अपनी थार लगाकर रोक लिया था।

Trending Videos
Woman judge father Murder 10 lakh extortion money demanded threat on 22 December 2025 fir on 13 January
मुरादाबाद में मो. असद की गोलीमार हत्या - फोटो : संवाद

आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि जिंदगी और कारोबार बचाना है तो दस लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी। उन्होंने कारोबारी के सामने यह भी शर्त रखी थी कि अगर एक बार में दस लाख रुपये नहीं दे सकते हैं तो हर माह एक लाख रुपये की व्यवस्था करें। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman judge father Murder 10 lakh extortion money demanded threat on 22 December 2025 fir on 13 January
घटना की जांच करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट तो दर्ज की थी लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जिसका नतीजा है कि आरोपी ने कारोबारी की हत्या कर दी। अगर पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई होती तो शायद कारोबारी की जान बचाई जा सकती थी।

Woman judge father Murder 10 lakh extortion money demanded threat on 22 December 2025 fir on 13 January
घटना के बाद अस्पताल में माैजूद लोग - फोटो : संवाद

अगर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया होता तो बच जाती कारोबारी की जान
बेकरी कारोबारी से 22 दिसंबर (2025) की रात रंगदारी मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी शिकायत मझोला थाने में की थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद कारोबारी एसएसपी सतपाल अंतिल से मिले और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
Woman judge father Murder 10 lakh extortion money demanded threat on 22 December 2025 fir on 13 January
हत्याकांड के बाद माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद

एसएसपी के आदेश पर मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। 22 दिसंबर की घटना में 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया। इस पूरे मामले में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही रही है। कारोबारी बार बार कह रहा था कि उसकी जान को खतरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed