{"_id":"69e844ebd7a68892750eb594","slug":"mastermind-fahim-confessed-i-told-my-son-to-take-revenge-show-your-face-only-after-avenging-the-insult-to-me-2026-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना', पिता ने ही बेटे को उकसाया था; दंपती हत्याकांड में कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना', पिता ने ही बेटे को उकसाया था; दंपती हत्याकांड में कबूलनामा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:05 AM IST
सार
मुरादाबाद में दंपती की हत्याकांड में खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने ही बेटे को उकसाया था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि मेरी बेइज्जती का बदला लेकर ही मुंह दिखाना। मुख्य साजिश कर्ता फहीम ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि मैंने बेटे से बदला लेने को कहा था। हत्या करने के बाद घर पहुंचकर फरजंद ने कहा कि पापा आपके अपमान का बदला ले लिया।
विज्ञापन
1 of 22
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुरादाबाद में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपने बेटे फरजंद को हत्या के लिए उकसाया था। उसने फरजंद से कहा था कि अगर वह मेरी बेइज्जती का बदला नहीं ले पाए तो मुझे अपना मुंह मत दिखाना।
इसके बाद ही फरजंद ने अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फहीम ने पुलिस को बताया कि राजा ने रविवार को मुझे पीटा था। मेरा सिर भी फट गया था।
Trending Videos
2 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस ने राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या के मामले में सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी फहीम, आरिफ, नवाब, फरजंद, अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई राजा के भाई शुएब की तहरीर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता फहीम को सोमवार की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बैंक्वेट हाल का संचालन करता है। इसके अलावा वह आरिफ और नवाब के साथ मिलक में जमीन की खरीद फरोख्त का काम भी करता है।
4 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
राजा पर बकाया थे 24 हजार रुपये
तीनों ने एक साल पहले राजा को दो लाख 24 हजार रुपये में एक प्लॉट बेचा था। जिस पर राजा ने एक कमरा बना लिया था और उसमें में ही परिवार के साथ रह रहा था। राजा पर 24 हजार रुपये बकाया थे।
विज्ञापन
5 of 22
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
19 अप्रैल को वह राजा से अपने रुपये मांगने गया था। तब राजा भड़क गया और उसके साथ मारपीट की थी। राजा ने ईंट मार दी थी। जिससे उसके सिर और हाथ लहूलुहान हो गया था। वह अपना इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X