सब्सक्राइब करें

UP: चार गोलियां हुई शरीर के आर-पार, तीन दिन से कारोबारी की रेकी कर रहा था अरमान; कारोबारी हत्याकांड में खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Mar 2026 03:18 PM IST
सार

मुरादाबाद के कारोबारी की हत्या के आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया। कुंदरकी थाने में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर टायर कारोबारी की अनीस अहमद की रंजिशन हत्या करने की बात स्वीकार करने वाले मोहम्मद अरमान कई दिन पहले से रेकी कर रहा था ताकि वह चोरी के इल्जाम और मारपीट का बदला ले सके। 

विज्ञापन
Moradabad businessman murder accused surrendered at police station
Assad Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद के कुंदरकी में जिला पंचायत सदस्य महजबीं के देवर एवं टायर कारोबारी अनीस अहमद की हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी फरमान ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पिस्टल बरामद कर ली है और पूछताछ की जा रही है। 



इस मामले में पुलिस ने कारोबारी के भाई की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कारोबारी के छोटे भाई नफीस अहमद ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बड़े भाई अनीस अहमद और भतीजे मो. अहराज के साथ तरावीह पढ़कर अपने घर लौट रहे थे।

Trending Videos
Moradabad businessman murder accused surrendered at police station
कुंदरकी में अनीस अहमद की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

घर के पास पहले से ही चार अज्ञात लोग अपने हाथों में हथियार लिए खड़े थे। इन लोगों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें चार गोलियां टायर कारोबारी मो.अनीस को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नफीस अहमद बाल-बाल बच गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जुटे तो हत्यारोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad businessman murder accused surrendered at police station
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

कारोबारी अनीस अहमद को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कारोबारी अनीस अहमद की हत्या में चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें एक आरोपी मो. अरमान को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ कर जल्द की खुलासा किया जाएगा।

Moradabad businessman murder accused surrendered at police station
फायरिंग के बाद अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : संवाद

तीन दिन से कारोबारी की रेकी कर रहा था अरमान
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर टायर कारोबारी की अनीस अहमद की रंजिशन हत्या करने की बात स्वीकार करने वाले मोहम्मद अरमान कई दिन पहले से रेकी कर रहा था ताकि वह चोरी के इल्जाम और मारपीट का बदला ले सके। तीन दिन पहले अरमान कारोबारी अनीस अहमद के पैतृक ग्राम रूपपुर में गया। जिसको लोगों ने देखा भी था। 

विज्ञापन
Moradabad businessman murder accused surrendered at police station
अनीस हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

गम और गुस्से के बीच कारोबारी के शव को किया सुपुर्द ए खाक
कुंदरकी में कारोबारी अनीस अहमद के शव का पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार की सुबह कारोबारी का शव जब पैतृक ग्राम रूपपुर में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के लिए लोगों को भारी भीड़ जुट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed