{"_id":"6a548d6655233fe33302d37d","slug":"moradabad-couple-suicide-body-of-youth-who-jumped-with-his-girlfriend-found-6-km-away-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका संग नदी में कूदने वाले युवक का शव, बीमार मां-बाप इकलौते बेटे के लिए बैठे रहे रामगंगा किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका संग नदी में कूदने वाले युवक का शव, बीमार मां-बाप इकलौते बेटे के लिए बैठे रहे रामगंगा किनारे
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:07 PM IST
सार
मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाले युवक का शव छह किमी दूर मिला है। किशोरी के शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। रविवार को बीमार माता-पिता इकलौते बेटे के लिए सुबह से नदी के किनारे बैठे थे।
विज्ञापन
1 of 9
रामगंगा में डूबने से तुषार की माैत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुरादाबाद में रामगंगा में प्रेमिका के साथ छलांग लगने वाले युवक का शव रविवार दोपहर घटनास्थल से छह किमी दूर मिला। बेटे का शव को देख माता-पिता रोते रोते बदहवास हो गए। अभी प्रेमिका का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को भी पीएसी की कंपनी सर्च ऑपरेशन करेगी।
पीतलनगरी सूरजनगर निवासी तुषार गोस्वामी (19) बुधबाजार स्थित कपड़ा शोरूम में काम करता था। वह शिवगंगा नगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा से प्यार करता था। शुक्रवार की रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। इस बीच किशोरी के परिजनों ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया।
2 of 9
रामगंगा में रेस्क्यू जारी
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किशोरी को डांट-फटकार लगाई। शनिवार को तुषार छात्रा को साथ लेकर रामपुर दोराहा से जीरो प्वाइंट की तरफ चला गया। कुछ देर में दोनों दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित कल्याणपुर स्थित रामगंगा पुल पर पहुंच गए। यहां से तुषार ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर अपने ताऊ के पास व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा।
3 of 9
तुषार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़ कर नदी में कूद गया। कटघर पुलिस के साथ गोताखोरों और 23वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड यूनिट नदी में सर्च ऑपरेशन के लिए लगाई गई। रविवार दोपहर पीएसी की फ्लड यूनिट को घटनास्थल से करीब छह किमी दूर इमलाक और सिकंदरपुर गांव के बीच तुषार का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
घटना के बाद आसपास के लोग भी माैके पर जुटे
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोका गया है। सोमवार की सुबह किशोरी को बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
रामगंगा पुल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीमार माता पिता इकलौते बेटे के लिए सुबह से नदी के किनारे बैठे थे
रामगंगा नदी में प्रेमिका के साथ छलांग लगाने वाला तुषार बीमार माता पिता का इकलौता सहारा था। युवक के नदी में कूदने की बात पता लगने पर बीमार माता पिता अपने परिवार के साथ रविवार की सुबह से नदी के किनारे बैठे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।