Moradabad: खेत में पति को प्रेमिका के साथ देखकर भड़की पत्नी, विरोध पर फावडे से किया हमला, मचा गया हंगामा
पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी ने इसका विरोध कर दिया। इस दौरान हुए विवाद में प्रेमिका ने फावड़े से महिला के सिर पर हमला कर दिया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में रविवार दोपहर पति को प्रेमिका के साथ देकर पत्नी भड़क गई। मारपीट के दौरान प्रेमिका ने महिला के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। रतनपुर कलां निवासी विजय मजदूरी के साथ खेती-किसानी करता है। आरोप है कि उसका एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
रविवार दोपहर विजय महिला के साथ गांव के पास खेत पर मौजूद था। जानकारी होने पर उसकी पत्नी शकुंतला खेत में पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर शकुंतला भड़क गई। कहासुनी के दौरान शकुंतला और महिला में मारपीट करने लगी।
आरोप है कि इस बीच महिला ने पास में रखे फावड़े से शकुंतला के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद विजय और महिला मौके से भाग निकले।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पति विजय और महिला के खिलाफ पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
रिश्ता टूटने पर युवती का फोटो किया वायरल
नागफनी थाना के नवाबपुरा की युवती से रिश्ता टूटने पर मंगेतर ने धमकी देकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
नागफनी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी आबिद के साथ एक साल पहले तय हुई थी। पारिवारिक अनबन के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी।
युवती का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद आबिद ने उसे कॉल कर धमकी देना शुरू कर दिया। इस बीच उसने युवती का फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर इस मामले में कार्रवाई करेगी।