सब्सक्राइब करें

यूट्यूबर ने बहन को मारा: 'मुझे जेल भेज दो, मम्मी के सामने नहीं जाऊंगा', अपना इलाज कराने से भी हार्दिक का इनकार

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Mar 2026 03:26 PM IST
सार

मुरादाबाद में बहन की बेरहमी से हत्या करने वाले यूट्यूबर ने मां के सामने जाने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि मुझे जेल भेज दो। अपना इलाज कराने से भी हार्दिक ने साफ इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन
Moradabad YouTuber murders sister Send me to jail I wont face my mother Hardik refuses to even get treatment
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद में चाकू से 80 से ज्यादा वार कर बहन की हत्या करने वाले आरोपी हार्दिक ने गिरफ्तारी के बाद अपनी मां के सामने जाने से साफ इन्कार कर दिया था। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि मैं अपना गुनाह कबूल कर चुका हूं। मुझे जेल भेज दो, अब मम्मी के सामने नहीं जाऊंगा।

बदायूं के जोगीपुरा निवासी नीलिमा निजी बीमा कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। वह मझोला के बुद्धि विहार सेक्टर दो गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रहती हैं। उनकी बेटी हिमशिखा गुरुग्राम में आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थीं और बेटा हार्दिक नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बन गया था। 
 
Trending Videos
Moradabad YouTuber murders sister Send me to jail I wont face my mother Hardik refuses to even get treatment
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन भाई होली पर अपनी मां के पास आए थे। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बहन पर 80 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद मां को सरप्राइज देने की बात कहकर ऑफिस से घर ले आया था। मां पर भी चाकू से छह वार किए थे। इस घटना में नीलिमा की जान बच गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad YouTuber murders sister Send me to jail I wont face my mother Hardik refuses to even get treatment
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को पुलिस ने आरोपी हार्दिक को नया मुरादाबाद से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बार बार चीख रहा था और तरह तरह की बातें कर रहा था। पूछताछ करने वाले पुलिस कर्मियों को लगा कि यह साइको हो चुका है। पुलिस ने उसका इलाज कराने की कोशिश की। 

Moradabad YouTuber murders sister Send me to jail I wont face my mother Hardik refuses to even get treatment
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल में भर्ती उसकी मां के सामने ले जाने का प्रयास किया तो उसने मां के सामने जाने और इलाज कराने से साफ इन्कार कर दिया था। उसने यह भी बोला था कि उसने ही अपने मां पर हमला किया था और बहन की हत्या की है। वह अपना गुनाह कबूल कर चुका हैं अब मुझे किसी से नहीं मिलना है मुझे जेल भेज दो।
विज्ञापन
Moradabad YouTuber murders sister Send me to jail I wont face my mother Hardik refuses to even get treatment
हत्या की खबर के बाद पड़ोसी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे। हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed