सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Kundarki BJP MLA's son beats youth, puts pistol in his mouth when he protests

Moradabad: कुंदरकी भाजपा विधायक के बेटे ने युवक को पीटा, विरोध पर मुंह में डाली पिस्टल, SSP बोले-कराएंगे जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Updated Tue, 10 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सार

गोविंद नगर निवासी लक्ष्मण सिंह ने एक वीडियो वायरल की है। इसमें उसने कुंदरकी के भाजपा विधायक रामवीर सिंह के बेटे पर पिटाई करने और पिस्टल से धमकाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है सभी आरोप निराधार हैं।

Moradabad: Kundarki BJP MLA's son beats youth, puts pistol in his mouth when he protests
पाकबड़ा में वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

झोलाछाप लक्ष्मण सिंह ने वीडियो वायरल कर भाजपा विधायक रामवीर सिंह के बेटे विक्की ठाकुर पर पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि उसने लिखित में पुलिस से शिकायत नहीं की है। कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी लक्ष्मण सिंह ने वायरल वीडियो में बताया कि रविवार की दोपहर 12 बजे कुंदरकी के भाजपा विधायक रामवीर सिंह के बेटे विक्की ठाकुर ने फोन कर कहा कि विवाद निपटाना है।

Trending Videos


करीब नौ बजे वह दिल्ली रोड पर एक ढाबे पर पहुंच गया। उसने यह भी दावा किया है कि वहां शराब पिलाई जा रही थी। उसने भागने की कोशिश की तो विक्की ने अपने साथियों से उसे पकड़वा लिया और कहा कि दो लाख रुपये देने होंगे। विरोध पर मुंह में पिस्टल डाल दी और जान से मारने की धमकी दी और साथियों से पिटाई कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग उसे कार में डालकर पाकबड़ा थाने ले गए लेकिन पुलिस ने विधायक के बेटे और अन्य लोगों को जाने दिया। पुलिस ने मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिया। पीड़ित किसी तरह अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच गया और अपना इलाज कराया।

हालांकि उसने लिखित में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।

लक्ष्मण भाजपा कार्यकर्ता हैं। एक दिन पहले वह होली मिलन कार्यक्रम में मिलने के लिए भी आया था। मारपीट की घटना कैसे हुई। उनको पता नहीं है। इस घटना में उनका पुत्र शामिल नहीं रहा है। उनको मारपीट की कुछ वीडियो मिली हैं। इसमें मारपीट किसी अन्य व्यक्ति से दिखाई दे रही है। -रामवीर सिंह विधायक कुंदरकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed