सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Ambedkar statue installed on government land overnight, tension in the village in the morning

संभल: रात में सरकारी भूमि पर लगा दी आंबेडकर की प्रतिमा, सुबह गांव में तनाव, प्रशासन ने हटवा थाने में रखवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बनियाठेर थाना क्षेत्र के बैरीखेड़ा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। शिकायत पर एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दी। 

Sambhal: Ambedkar statue installed on government land overnight, tension in the village in the morning
आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

थाना बनियाठेर के गांव बैरीखेड़ा में बिना अनुमति के ग्राम समाज की खाद के गड्ढों की भूमि पर चबूतरा निर्माण कर बाबा साहब की प्रतिमा लगा ली गई। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिमा हटवा कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।  

Trending Videos


पुलिस-प्रशासन को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस मामले में लेखपाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। गांव बैरीखेड़ा में सात बिरादरी के लोग रहते हैं। गांव के दूसरे छोर पर राजपाल का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर ही खाद के गड्ढों की सरकारी भूमि है। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने यहां चबूतरा निर्माण करा कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। जिससे गांव में चर्चा होने लगी। सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने प्रतिमा लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए पुलिस प्रशासन से शिकायत की।

इस पर तत्काल पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। थाना बनियाठेर प्रभारी मनोज कुमार वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम आशुतोष तिवारी और सीओ दीपक तिवारी भी पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों से प्रतिमा लगाए जाने पर अनुमति मांगी तो को अनुमति दिखा नहीं सका।

इसके पुलिस ने प्रतिमा को हटाने का काम शुरू किया तो महिलाएं विरोध में आ गई। पुलिस ने तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया और प्रतिमा को हटवा कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। लेखपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

पहले भी हो चुका है विवाद 
ग्रामीणों ने बताया कि गांव बैरीखेड़ा में पहले भी विवाद हो चुका है। ग्रामीणों ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि गांव में हर साल माघ मास में प्रभात फेरी निकाली जाती है। अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। दो-तीन साल पहले गांव में माघ मास की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। एक समाज के मोहल्ले से शोभायात्रा गुजरी तो लोगों ने विरोध करते हुए शोभायात्रा को रोक दिया था। जिससे विवाद हो गया था।

गांव बैरीखेड़ा में खाद के गड्ढे की भूमि पर बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी गई। इस संदर्भ में कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस के साथ मौके पर जाकर जानकारी की गई और प्रतिमा को सम्मान पूर्वक थाना बनियाठेर में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आशुतोष तिवारी, एसडीएम चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed