सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Some have no taps, some have no water at all.

Sambhal News: किसी में टोंटी नहीं, तो किसी वाटर कूलर में पानी ही नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Some have no taps, some have no water at all.
विज्ञापन
बहजोई। मौसम में बढ़ती गर्मी की तपन से राहगीरों समेत अन्य लोगों को ठंडे पानी की जरूरत महसूस होने लगी है। बावजूद इसके, नगर में खराब पड़े कई वाटर कूलर से लोगों को ठंडा पानी तो दूर, सादा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। इसके लिए पालिका है कि ध्यान ही नहीं दे रही।
Trending Videos


नगर में बात करें तो रेलवे स्टेशन के निकट समेत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट, सरकारी अस्पताल के गेट के बाहर, काली मंदिर रोड पर शनिदेव नवग्रह मंदिर के निकट व मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पजाया के निकट बने पालिका के बस स्टैंड परिसर आदि स्थानों पर वाटर कूलर खराब हैं। यहां हालत यह है कि किसी में टोंटी नहीं है, तो किसी में पानी ही नहीं है। वहीं, किसी वाटर कूलर की टिन भी गलने लगी है। ऐसे में इन वाटर कूलर पर पानी तलाश में पहुंचने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात दीगर है कि पालिका की ओर से बीते वर्ष लगाए गए कई वाटर कूलर कुछ स्थानों पर चालू हालत में हैं। इनसे लोगों को पीने का पानी मिलने की औपचारिकता पूरी हो रही है।
पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू का कहना है कि कुछ लोग वाटर कूलर की टोंटियां तक उखाड़ ले गए हैं। ऐसे में वाटर कूलर के आसपास रहने वाले लोग कुछ ध्यान रखें तो वाटर कूलर ठीक बनें रहेंगे। पालिकाध्यक्ष का कहना था कि नगर में सभी खराब वाटर कूलर को चेक कराकर जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed