{"_id":"69b07e094b94ca255b09164a","slug":"demand-for-helicopter-flower-shower-on-eid-and-alvida-juma-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133019-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईद और अलविदा जुमे पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईद और अलविदा जुमे पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम और एसडीएम को सौंपे। इसमें ईद और अलविदा जुमे पर नामाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने के लिए अनुमति देने की मांग की गई है।
बताया कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सावन माह में शिव भक्तों पर हर वर्ष हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है। सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास। ऐसे में हम भी सरकार से यह उम्मीद करते हैं कि सरकार हमारे भी धर्म का सम्मान करते हुए वर्तमान में चल रहे रमजान के मुबारक माह में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर आने वाले अलविदा जुमे पर संभल की शाही जामा मस्जिद व ईदुल फितर के दिन ईदगाह पर शासन के खर्च पर ही हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए। यदि सरकार यह खर्च नहीं उठा सकती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। इस संबंध में अनुमति दी जाए।
इस दौरान जाहिद खां, मोहम्मद शान, मौलाना नासिर, गुलाम मुस्तफा, बिलाल खां, आरिफ खां, जबर सिंह यादव, रामरईस यादव, गौरव, फैजान शाही, निसार सैफी, कासिम मियां, असलम, मोनिस आदि रहे। संवाद
Trending Videos