सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaws carrying overloaded goods are likely to cause accidents.

Sambhal News: ओवरलोड माल लेकर गुजर रहे ई रिक्शा, हादसे की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws carrying overloaded goods are likely to cause accidents.
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के लिए संकट बने ई-रिक्शा केवल सवारियां ढोने का काम नहीं कर रहे बल्कि माल वाहक वाहन बने हुए हैं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के कारण ई-रिक्शा से सामान ढोया जाता है। अहम बात यह है कि इन्हें ओवरलोड करके भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से निकाले जाने के कारण इनके पलटने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
Trending Videos

शहर में जाम का मुख्य कारण बने ई-रिक्शा अब सवारियां बैठाने के बजाय सामान ढोने का काम कर रहे हैं। इस बारे में यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है तो माल के मालिकों द्वारा विरोध करते हुए ई-रिक्शा को छुड़ा लिया जाता है। खासकर लोहे का सामान भरकर चलने वाले सवारी वाहनों पर प्रतिबंध है और उनका चालान करने से लेकर सीज करते तक का प्रावधान है, लेकिन मनमानी का आलम यह है कि हर दिन हर रोड पर ओवरलोड लेकर चलने वाले ई-रिक्शा नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों कुछ मार्गों पर इनका संचालन वनवे किया गया था और यातायात पुलिस के अधिकारियों ने यह व्यवस्था अनवरत जारी रखने की बात कही थी, लेकिन अब वनवे नहीं बल्कि जिधर से चाहें उधर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यह तिपहिया वाहन प्रवेश कर जाते हैं और लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिन मार्गों पर वनवे व्यवस्था की गई है, वहां अब भी चल रही है और आगे भी जारी रहेगी, लेकिन डयूटी पर तैनात सिपाहियों के हटते ही ई-रिक्शा चालक नियम तोड़कर निकल जाते हैं। इसके साथ ही सामान ढोने वाले ई-रिक्शा का चालान लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed