सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cylinder supply to hotels and restaurants in Moradabad halted, domestic gas supply resume after month

UP: मुरादाबाद में होटल-रेस्टोरेंट में काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई रोकी, घरेलू गैस की एक माह बाद होगी सप्लाई

मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के असर को देखते हुए इंडियन गैस सर्विस ने होटलों और रेस्टोरेंट को मिलने वाले 19 किग्रा के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी है।  इसके साथ ही घरेलू सिलिंडर की सप्लाई 25–30 दिन बाद होगी।

cylinder supply to hotels and restaurants in Moradabad halted, domestic gas supply resume after month
व्यावसायिक गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस सिलिंडर पर पड़ने वाला है। हालात के देखते हुए इंडियन गैस सर्विस ने होटलों और रेस्टोरेंट में 19 किग्रा के काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। यहां भी घरेलू गैस की सप्लाई की जाएगी।

Trending Videos


यह निर्णय सोमवार को इंडियन गैस सर्विस से जुड़े एजेंसी संचालकों की ऑनलाइन मीटिंग में लिया गया। शहर में छोटे बड़े 200 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं। जहां किचन की सुविधा है। कुछ के पास पीएनजी कनेक्शन है। जबकि अधिकांश के किचन काॅमर्शियल सिलिंडर के सहारे चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में पांच हजार से ज्यादा स्ट्रीट फूड संचालक हैं। इनमें भी सिलिंडर का इस्तेमाल करने वालों की संख्या ज्यादा हैं। युद्ध को देखते हुए गैस एजेंसियों ने घरेलू गैस की बुकिंग की अवधि पहले  ही बढ़ा दी है। बुकिंग के दूसरे या तीसरे दिन में मिल जाने वाले सिलिंडर अब 25 से 30 दिन बाद मिलेंगे। 

इस व्यवस्था के बीच इंडियन गैस सर्विस ने होटलों और रेस्टोरेंट में होने वाले 19 किग्रा वाले काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। होटलों और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडर की सप्लाई की जाएगी। हालांकि यह रोक दूसरी गैस एजेंसियों की ओर से अभी नहीं लगाई गई है।

लेकिन युद्ध की स्थिति को देखते हुए दूसरी एजेंसियों ने भी यह निर्णय ले लिया तो सिलिंडर का संकट खड़ा हो सकता है। घरेलू सिलिंडर की भी किल्लत हो सकती है। क्योंकि होटलों और रेस्टारेंट के अलावा स्ट्रीट फूड के चूल्हे भी घरेलू सिलिंडर पर ही निर्भर हो जाएंगे।

इंडियन गैस सर्विस से जुड़े एजेंसी संचालकों की ऑनलाइन मीटिंग में डिविजनल मैनेजर ने होटलों में होने वाले 19 किग्रा वाले काॅमर्शियल सिलिंडर पर रोक लगा दी है। होटलों में 14 किग्रा वाले सिलिंडर की सप्लाई की जाएगी। - भूपेंद्र सिंह, संचालक, पंचशील गैस एजेंसी

अभी हमारे यहां होटलों में काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक जैसे कोई आदेश नहीं है। अलबत्ता हमारे यहां घरेलू गैस की बुकिंग 30 दिन बाद हो रही है। इससे पहले बुकिंग नहीं हो रही है। - बालेश अग्रवाल, संचालक, नंद गैस सर्विस 

शहर में छोटे बड़े दो साै से ज्यादा होटल और रेस्टारेंट है। जिनके यहां किचन की सुविधा है। हमारे यहां पीएनजी लाइन है। इसलिए अभी कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जिनके किचन सिलिंडर पर चल रहे हैं वहां दिक्कत आ सकती है। स्ट्रीट फूड वाले भी काॅमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में दिक्कत बढ़ सकती है। - सतीश अरोड़ा, डायरेक्टर, प्रेमवंडर लैंड

हमारे यहां पीएनजी कनेक्शन है। लेकिन जिनके यहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है। वहां काॅमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने से दिक्कत आ सकती है। घरेलू गैस की सप्लाई होगी तो संकट बढ़ेगा। लोगों को दिक्कत होगी। - डीपी सिंह, मैनेजर, होटल विलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed