{"_id":"62d4f8a41fbef37db66e05f6","slug":"rampur-road-accident-news-passenger-told-songs-were-playing-in-bus-suddenly-there-was-a-loud-bang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बस में बज रहे थे गाने...अचानक हुआ तेज धमाका, आंखें खुलीं तो मची थी चीख-पुकार, खौफनाक था नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बस में बज रहे थे गाने...अचानक हुआ तेज धमाका, आंखें खुलीं तो मची थी चीख-पुकार, खौफनाक था नजारा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शाहजहांपुर से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस शनिवार देर रात ट्रक से टकरा गई। हादसे में निजी बस के चालक और एक हेल्पर समेत छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। बाईपास पर हादसे के बाद डेढ़ से दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को जेसीबी/क्रेन की मदद से मौके से हटवाकर अजीतपुर चौकी में पहुंचवाया। इसके बाद जाम खुला। टीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम को खुलवाया गया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए हादसे की सूचना परिजनों को आधी रात के बाद हुई। किसी के रिश्तेदार, किसी ने पुलिस ने फोन पर हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और परेशान परिजन रामपुर जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े तीन घंटे में तय कर ली थी डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी
बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से चली निजी बस जो रामपुर में ट्रक से टकराई उसने करीब साढ़े तीन घंटे में शाहजहांपुर से रामपुर के बीच की करीब 152 किलोमीटर की दूरी तय की थी। बस में सवार यात्री सद्दाम ने बताया कि ड्राइवर ने रास्ते में बस कहीं भी नहीं रोकी थी।
बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर से चली निजी बस जो रामपुर में ट्रक से टकराई उसने करीब साढ़े तीन घंटे में शाहजहांपुर से रामपुर के बीच की करीब 152 किलोमीटर की दूरी तय की थी। बस में सवार यात्री सद्दाम ने बताया कि ड्राइवर ने रास्ते में बस कहीं भी नहीं रोकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
बस में बज रहे थे गाने, तेज आवाज से टूटी नींद तो सुनाई दीं चीखें
कोई गहरी नींद में सो रहा था तो कोई अपने बेटे के साथ बात कर रहा था। बस में फिल्मी गाने बज रहे थे। इस बीच एक तेज धमाके और झटके ने बस में सवार सभी यात्रियों के होश उड़ा दिए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्लीपर बस में ऊपर की सीट पर सो रहे कई यात्री तो नीचे गिर पड़े। कई निचली सीट पर बैठे यात्री भी संतुलन खोकर गिर गए। रात का समय होने के कारण कई यात्री सो रहे थे। यात्रियों ने बताया कि तेज आवाज से आंख खुली तो फिल्मी गानों की जगह चीखें सुनाई दीं।

अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
मैं बस से अपने बहनोई अब्दुल वहीद के साथ दिल्ली जा रहा था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच अचानक तेज धमाके की आवाज आई। हादसे के कुछ देर पहले ही मुझे नींद आई थी। धमाके से आंखें खुलीं तो चीख-पुकार मची हुई थी। मेरे पास सो रहे बहनोई को मैंने देखा तो उनके सिर में खिड़की का कांच लगने से खून निकल रहा था। कुछ देर तो समझ में ही नहीं आया कि क्या करूं। हमें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां मेरे बहनोई की मौत हो गई।
-सद्दाम, घायल
-सद्दाम, घायल
विज्ञापन
घायल अकील अहमद
- फोटो : अमर उजाला
मैं चालक की दूसरी साइड में बैठा हुआ था। हादसे के वक्त मैं सो रहा था। तेज झटके के बीच मेरे सिर पर ऊपर की बर्थ पर लेटे यात्री आकर गिरे तो मेरी आंख खुली और हादसे की जानकारी हुई। हादसे जैसे भगदड़ जैसी स्थिति में मेरा मोबाइल फोन भी कहीं गिर गया। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा तो किसी और के फोन से परिजनों को सूचना दी।
- अकील अहमद, यात्री
- अकील अहमद, यात्री