सब्सक्राइब करें

UP: देह व्यापार सरगना की पंजाब व दिल्ली में तलाश, पिंकी की डायरी से मिले थे कई नंबर, बी और सी पार्टी पर नजर

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 03:40 PM IST
सार

देह व्यापार करवाने वाले गैंग की सरगना पिंकी और उसकी सहयोगी की तलाश में मुरादाबाद पुलिस की दो टीमें पंजाब और दिल्ली भेजी गई हैं। गोशाला की आड़ में रैकेट चलाने वाले मास्टर माइंड सचिन, हसीन और विकास चौहान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार पुलिस सर्विलांस की मदद से पिंकी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। 

विज्ञापन
UP: Search for kingpin of racket in Punjab and Delhi, many numbers were found in Pinky diary
देह व्यापार मामले की जांच करने पहुंचे एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

देह व्यापार की सरगना पिंकी सहित दो महिलाओं की तलाश करने के लिए जिला पुलिस की दो टीमें रविवार को पंजाब और दिल्ली भेजी गईं। इस मामले में जिला पुलिस की रडार पर पिंकी के करीबी आ गए हैं। जिला पुलिस रैकेट की जड़ पर वार करने की तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस की जांच में अभी तक किसी सफेदपोश का नाम सामने नहीं आया है।

Trending Videos
UP: Search for kingpin of racket in Punjab and Delhi, many numbers were found in Pinky diary
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले मास्टर माइंड सचिन और उसके साथियों हसीन और विकास चौहान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मझोला पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उनको जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Search for kingpin of racket in Punjab and Delhi, many numbers were found in Pinky diary
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अब पुलिस के निशाने पर रैकेट की सरगना पिंकी और उसकी सहयोगी महिला है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस की दो टीमें दिल्ली और पंजाब रात्य की तरफ भेजी गई हैं। पुलिस सरगना को पकड़ने के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही हैं। आशंका है कि पिंकी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा है। वह किसी से संपर्क नहीं कर रही है।

UP: Search for kingpin of racket in Punjab and Delhi, many numbers were found in Pinky diary
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

फोन नंबर खंगाले गए 
जिला पुलिस की स्पेशल टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने करने के लिए डंप से हजारों मोबाइल नंबरों को खंगाला है। अभी भी पुलिस की टीमें पिंकी और सचिन के करीबियों पर निगाह रख रही है। करीबियों को पुलिस अभी भी छेड़ नहीं रही है। मददगार के रूप में अभी किसी सफेदपोश का नाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
UP: Search for kingpin of racket in Punjab and Delhi, many numbers were found in Pinky diary
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद

लोगों का कहना है कि एक दशक के संचालित देह व्यापार के अड्डे के मामले में पुलिस अंतिम वार बाकी है। फरार पिंकी और उसकी सहयोगी महिला के करीबियों के नंबर भी पुलिस के रडार पर हैं। बी और सी पार्टी तक के नंबर खंगाले जा रहे हैं।   

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed