पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाए जाने समेत कई मांगों को लेकर आज भाकियू कार्यकर्ता विश्व व्यापार संगठन का पुतला फूंककर प्रदेश भर में हाईवे जाम किया। मेरठ में एनएच-58 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया।
Tractor Chain: ट्रैक्टरों की लंबी कतारें, किसान बोले-दिल्ली दूर नहीं, हाईवे पर गुड़गुड़ाया हुक्का, जमी चौपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। यहां भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास धरने पर बैठे रहे। इस दौरान हाईवे पर ही किसानों की चौपाल लगी। भाकियू नेताओं ने किसानों को संबोधित भी किया।
दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को समर्थन देने के लिए आज पश्चिमी यूपी से शक्ति प्रदर्शन किया गया। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं में कंकरखेड़ा में एलआईसी ग्राउंड के सामने हाईवे पूरी तरह जाम कर दिया।
कहा कि तानाशाह सरकार किसानों का दमन कर रही है। किसानों को उनकी फसल का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार किसान पर निशाना साध रही है। वही भाकियू नेता बबलू जिटोली ने कार्यकर्ताओं के साथ चोली कट पर हाईवे पर जाम लगा दिया। भाकियू नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो दिल्ली दूर नहीं है।