सब्सक्राइब करें

India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार

अमर उजाला नेटवर्क, पाकिस्तान Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
IND vs PAK T20 Score Bhuvneshwar Kumar took four wickets for 26 runs in four overs Asia Cup 2022
भुवनेश्वर कुमार, मेरठ में मैच देखते परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले जा रहे टी-20 मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। पाकिस्तान की टीम के 147 पर पर ढ़ेर होने के बाद खेल प्रेमियों ने खुशी मनाई। इस मैच में मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनकी इस सफलता से मेरठ में काफी उत्साह है। परिजन और रिश्तेदार बेहद प्रसन्न हैं। सभी दुआ कर रहे हैं कि इस सफलता के साथ ही भारतीय टीम मैच भी जीत जाए।

Trending Videos
IND vs PAK T20 Score Bhuvneshwar Kumar took four wickets for 26 runs in four overs Asia Cup 2022
मेरठ में मैच देखते परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला

दुबई में खेले जा रहे एशिया कप टी-20 में प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ मेरठ के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने विकेट का चौका लगाया। रविवार को खेले गए मैच में भुवी ने पाकिस्तान के  सलामी बल्लेबाज व कप्तान बाबर आजम को 10 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद भुवी ने शानदार प्रदर्शन करते पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों को चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK T20 Score Bhuvneshwar Kumar took four wickets for 26 runs in four overs Asia Cup 2022
मेरठ में मैच देखते परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट झटके। भुवी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 147 रन पर सिमट गई।
IND vs PAK T20 Score Bhuvneshwar Kumar took four wickets for 26 runs in four overs Asia Cup 2022
मेरठ में मैच देखते परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला

भुवी के दोस्त मनोज ठाकुर ने बताया भुवी एक सप्ताह पहले ही मेरठ गंगानगर अपने आवास पर थे। सभी दोस्तों और पड़ोस के लोगों से मिलकर गए। एशिया कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान से मुकाबला होना, ऐसे में भुवी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।  

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Score Bhuvneshwar Kumar took four wickets for 26 runs in four overs Asia Cup 2022
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कहा कि उनसे ऐसी उम्मीद थी। मैच जीतने के बाद आतिशबाजी की तैयारी कर रखी है। भुवी की माता गंगानगर में आवास पर ही मौजूद हैं। वहीं छात्र नेता विनीत चपराणा ने कहा हमारी टीम जीतते ही सीसीएसयू यूनिवर्सिटी गेट पर जमकर आतिशबाजी करेंगे। सभी साथियों ने जीत के जश्न की तैयारी कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed