सब्सक्राइब करें

Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं में तैनात कर्मियों पर अभद्रता का आरोप, किसान नेताओं का खड़खड़ी टोल पर धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 03:57 PM IST
सार

मेरठ के खरखौदा में किसान यूनियन (राजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के साथ कथित अभद्रता के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया और टोल केंद्र का घेराव किया।

 

विज्ञापन
Meerut: Farmers  Union Protests at Toll Plaza Over Alleged Misconduct with State President
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला

गंगा एक्सप्रेसवे के बदायूं टोल प्लाजा पर किसान यूनियन (राजनीतिक) के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला तूल पकड़ता नजर आया। घटना के विरोध में किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेरठ के खरखौदा क्षेत्र स्थित खरखड़ी टोल केंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।



Meerut: Farmers  Union Protests at Toll Plaza Over Alleged Misconduct with State President
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला

टोल केंद्र का किया घेराव
जानकारी के अनुसार किसान यूनियन (राजनीतिक) के कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में खरखड़ी टोल केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने टोल कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और टोल केंद्र का घेराव कर अपना रोष व्यक्त किया।

Trending Videos
Meerut: Farmers  Union Protests at Toll Plaza Over Alleged Misconduct with State President
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बदायूं टोल प्लाजा पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिसे संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Farmers  Union Protests at Toll Plaza Over Alleged Misconduct with State President
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला

किसान नेताओं ने जताई नाराजगी
धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष कालू प्रधान, मेराज मलिक, जितेंद्र त्यागी, अभिलाष हुड्डा, छोटू गेज्जा, गुजराती नीरज राठी और संजय त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि किसान और किसान नेताओं के सम्मान से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Meerut: Farmers  Union Protests at Toll Plaza Over Alleged Misconduct with State President
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन के दौरान बनी रही हलचल
धरने और विरोध प्रदर्शन के चलते टोल केंद्र पर कुछ समय तक हलचल का माहौल बना रहा। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और संगठन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। फिलहाल, प्रकरण को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed