{"_id":"6a1f12cb60620644050731f5","slug":"muzaffarnagar-eight-arrested-in-black-marketing-of-urea-454-sacks-seized-search-for-owners-of-two-factories-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:58 PM IST
सार
Black Marketing of Urea:एसओजी और जानसठ पुलिस ने गांव कवाल फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान चार वाहनों को रोका। इन वाहनों में 20430 किग्रा यूरिया लदा हुआ था, जिसकी कालाबाजारी की जा रही थी।
विज्ञापन
आठ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने किसानों को दिए जाने वाले अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने पिछले छह माह में लगभग 15.12 लाख किलोग्राम (33 हजार बोरे) यूरिया की कालाबाजारी की। आरोपियों से 20430 किलोग्राम यूरिया (454 बोरे), दो पिकअप, एक कैंटर, एक कार तथा फर्जी बिल बरामद किए गए। भोकरहेड़ी और मजलिसपुर तौफीर के तीन सप्लायर पकड़े गए हैं। पुलिस को हरियाणा व सहारनपुर के दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश है।
बरामद यूरिया।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात जानसठ कोतवाली पुलिस, एसओजी व कृषि विभाग अधिकारी राहुल तेवतिया की टीम ने गांव कवाल फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान बैरियर लगाकर एक सफेद रंग की औरा गाड़ी को रोका। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे, उनके पीछे दो पिकअप व एक कैंटर चल रहा था।
Trending Videos
पुलिस लाइन में मीडिया के सामने लाए गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी में कालाबाजारी कर लाया गया किसानों का यूरिया लदा मिला। कार व तीनों वाहनों में सवार पांच लोगों सहारनपुर के नागल के पडौली रोड निवासी तनवीर तेली, देवबंद के गांव चंदाहेड़ी निवासी रियासत, हरियाणा के यमुनानगर के थाना सदर के गांव दौलतपुर निवासी राहिल राणा, गांव तिगरा निवासी मोहित, सादीपुर निवासी मनीष को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि आरोपियों का कई राज्यों में बड़ा नेटवर्क है। जानसठ थाने में आरोपियों के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज कर चालान कर दिया गया। इन लोगों ने हरियाणा व सहारनपुर की दो फैक्टरी में यूरिया बेचा है। उनके मालिकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़ी गई कार।
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह चल रहा था यूरिया का खेल
जांच के बाद पुलिस ने भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी सौरभ उर्फ हिमांशु, रोहन उर्फ प्रियांश व मजलिसपुर तौफीर निवासी सूर्य प्रताप उर्फ तुषार को पकड़ा। तीनों यूरिया के सप्लायर हैं। इन्हीं से पांचों आरोपियों ने यूरिया खरीदा जाता था। सप्लायर को 265 रुपये में मिलने वाला बोरा गिरोह को 450 रुपये में दिया जाता था। हरियाणा व सहारनपुर की फैक्टरी में साढ़े आठ सौ रुपये बेचते थे। गिरफ्तार दो आरोपियों की भोकरहेड़ी व एक की मजलिसपुर तौफीर में यूरिया की दुकान है।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: बेटी मनु ने दी पिता मास्टर हरेंद्र सिंह को मुखाग्नि, इकलौते बेटे का आठ माह पहले हो गया था निधन