{"_id":"6a1e72353f44d948c2086851","slug":"muzaffarnagar-man-murder-by-decapitation-torso-buried-in-a-pit-accused-arrested-in-encounter-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्दन काटकर हत्या, फिर नमक डालकर गड्ढे में दबाया धड़, सिर नहर में फेंकने की बात कबूली, ऐसे खुला राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:36 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में लापता विकसित उर्फ रॉकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिर कटा शव बरामद किया है। मामले में पत्नी, बेटे और पुत्रवधू पर आरोप हैं, जबकि एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
1 of 6
रॉकी का फाइल फोटो व पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से लापता हुए 36 वर्षीय विकसित उर्फ रॉकी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपी मोंटी त्यागी की निशानदेही पर कादीपुर के जंगल से सिर कटा शव बरामद किया है।
आठ फीट गहरे गड्ढे से मिला धड़
पुलिस आरोपी को लेकर कादीपुर के जंगल पहुंची, जहां जेसीबी की मदद से करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे से रॉकी का सिर कटा धड़ बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव नग्न अवस्था में मिला और उसे गलाने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में नमक भी डाला गया था। घटनास्थल से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
Trending Videos
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सिर नहर में फेंकने की बात कबूली
पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से बताया कि हत्या के बाद शव से सिर अलग कर दिया गया और उसे नहर में फेंक दिया गया। पुलिस अब सिर की तलाश में अभियान चला रही है। देर रात तक सिर बरामद नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के दावों की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रॉकी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी, बेटे और पुत्रवधू पर गंभीर आरोप
जांच में मृतक की पत्नी रेणू, सौतेले बेटे बादल और पुत्रवधू निशा के नाम सामने आए हैं। तीनों के खिलाफ अपहरण और हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
मोबाइल ऑन कर पुलिस को करते रहे गुमराह
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए रॉकी के मोबाइल फोन को समय-समय पर चालू रखा, ताकि यह लगे कि वह जीवित है। पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंततः मोंटी त्यागी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।