फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: क्या आप जानते हैं हरनाज संधू से जुड़ी ये खास बातें, उनके योग गुरु ने बताया सफलता का राज

Tue, 14 Dec 2021 04:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Dec 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know the special things related to Harnaaz Sandhu, yoga guru Dr. Amrit Raj has told the secret of success
हरनाज संधू - फोटो : amar ujala

इजराइल में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू की कामयाबी में योग और ध्यान की सबसे अधिक भूमिका है। मुजफ्फरनगर शहर के योग गुरु डॉ. अमृत राज से संधू ने योग सीखा। आखिरी राउंड में जाने से पहले भी बातचीत हुई।

ऋषिकेश में योग सिखाने वाले डॉ. अमृत राज शहर के आर्य समाज रोड के रहने वाले हैं। उनके पिता डॉ. राकेश अग्रवाल और भाई डॉ. अर्जुन राज भी योग और चिकित्सा जगत से जुड़े हैं। डॉ. अमृत राज ने बताया कि हरनाज संधू ने उनसे योग और ध्यान की कक्षाएं लीं। इजराइल जाने के बाद भी ध्यान को लेकर बातें हुईं। संधू की कामयाबी पर उन्हें खुशी है। 

Muzaffarnagar News: Do you know the special things related to Harnaaz Sandhu, yoga guru Dr. Amrit Raj has told the secret of success
क्लास में योग करती हरनाज संधू। - फोटो : amar ujala

लक्ष्य से नहीं भटकती संधू
डॉ. अमृत राज ने बताया कि हरनाज अपना लक्ष्य तय कर मेहनत करती हैं। कक्षाओं में भी उन्हें जो बताया गया, उसे पूरा किया। उसने कोई बहाना नहीं बनाया और कोई क्लास मिस नहीं की।

Muzaffarnagar News: Do you know the special things related to Harnaaz Sandhu, yoga guru Dr. Amrit Raj has told the secret of success
हरनाज संधू के गुरु डॉ. अमृत राज। - फोटो : amar ujala
योग गुरु डॉ. अमृत राज ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में भी वर्चुअल तरीके से क्लास हुई, जिसमें वह हमेशा हाजिर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know the special things related to Harnaaz Sandhu, yoga guru Dr. Amrit Raj has told the secret of success
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विक भोजन और वाहे गुरु पर भरोसा
हरनाज सात्विक भोजन करती हैं। बड़ों का आशीर्वाद उनके लिए अहम है। सुबह जल्दी उठती हैं। सोशल मीडिया का कम प्रयोग करती हैं। रोज अपनी अच्छी आदतों को बढ़ाने पर जोर देती हैं। सबसे खास बात यह है कि वह वाहे गुरु पर अटूट भरोसा करती हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Do you know the special things related to Harnaaz Sandhu, yoga guru Dr. Amrit Raj has told the secret of success
हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

चेहरे का आभूषण होती हैं हंसी
योग गुरु ने कहा कि उनका परिवार युवाओं को हंसने के लिए प्रेरित करता है। हंसी चेहरे का आभूषण होती है। दूसरों को माफ करना सीखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed